Author: Ramesh Verma

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

कोरबा ,जिले में पहाड़ों पर रहने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा, बिरहोर और पंडो के घरों में सौर पैनल लगाए जाएंगे। अब इनके घर सौर ऊर्जा से जगमगाएंगे। 23 बसाहटों के 219 घरों का क्रेडा के माध्यम से विद्युतीकरण किया जाएगा।हरेक घर में 50 हजार की लागत से 300 वाट का सौर पैनल लगाया जाएगा। दुर्गम स्थान होने की वजह से यहां बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है। अब केंद्र सरकार की पहल से जिला प्रशासन सौर ऊर्जा से बिजली देने की कवायद में जुटा हैबीहड़ पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले कोरवा, पंडो और बिरहोर जैसी विशेष पिछड़ी जनजाति…

Read More

कोरबा ,पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के द्वारा राज्य में किसी भी प्रकार के अवैध नशा पर प्रभावी कार्यवाही के अभियान चलाकर अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली पदार्थ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर अजय यादव एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेंद्र शुक्ला से मार्गदर्शन प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के पर्यवेक्षण में जिला के सभी थाना/चौकी में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर एवं अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही जारी है। गांव में थाना प्रभारीगण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अवैध शराब की…

Read More

कोरबा , जिले में इन दीनों सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में जिले में सड़क सुरक्षा माह 15 जनवरी से 14 फरवरी तक मनाया जा रहा है यातायात पुलिस अलग-अलग दिन अलग-अलग अंदाज में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक कर यातायात नियमों की जानकारी दे रहे हैं आज यातायात पुलिस सीएसईबी ग्राउंड से टीपी नगर चौक तक जागरूकता रैली निकली गई रैली के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि सभी यातायात नियमों का पालन करें चौक चौराहा पर लगे यातायात सिग्नल को नजर अंदाज न करें और नियमों…

Read More

कोरबा , कल बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरमुड़ा में रहने वाली बृज कुंवर की जली हुई लाश मिली थी इस मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतका को मौत की नींद सुलाने वाला कोई और नहीं बल्की उसका पति की निकला। किसी बात को लेकर उपजे विवाद के बाद पति कृष्णा टेकाम ने पत्नी की हत्या कर उसके शव को चुल्हे के हवाले कर दिया था और मामले को आगजनि की शक्ल देने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब उसपे अपना जुर्म कुबूल लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 302…

Read More

कोरबा , पुलिस की छबि में सुधार करने के लिये लगातार प्रयास किया जा रहा है । आम जनता में पुलिस की भूमिका अच्छी नही है जिसको मद्देनजर रखते हुए । पुलिस अधीक्षक ने थाना चौकियों का निरक्षण कार्यक्रम शुरू किया है । जिसके तहत पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला द्वारा लगातार अलग-अलग थाना चौकिया का निरीक्षण कर आम जनता के बीच जो भी समस्या है उसे दूर करने का प्रयास कर रहे हैं और सीधा पीड़ित लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान भी कर रहे हैं पहले तो पीड़ित पक्ष थाना चौकी जाने से कतराते थे लेकिन जब…

Read More

रायपुर,छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रदेश में शनिवार को मिले कोरोना मरीजों का आकड़ा जारी किया है. जिसके मुताबिक कल जिलों में 2981 सैंपलों की जांच की गई जिनमें 12 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. कल सैंपलों की जांच के दौरान प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.40 प्रतिशत रही.स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक राज्य के 7 जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले है. जिनमें रायपुर से 4, बिलासपुर और रायगढ़ से 2-2, दुर्ग, महासमुन्द, कोरिया और बीजापुर 1-1 मरीजों में कोरोना की पुष्टी हुई है. इन जिलों के अलावा बाकि जिलों में कोरोना का…

Read More

0 नगर पालिक निगम ने जारी किया आदेश कोरबा , इस महीने अंचल में तीन दिन पशुवध की दुकान बंद रखने का नगर पालिक निगम ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 22 जनवरी श्रीराम लला प्राण-प्रतिष्ठा, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी गांधी निवार्ण दिवस को पशुवध बंद रखने को कहा गया है।सरकार ने पहले ही 22 जनवरी को श्रीराम लला के प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर पशुवध बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसके बाद नगर पालिक निगम कोरबा के संपदा अधिकारी ने जनवरी महीने में तीन दिवस पशुवध बंद रखने का आदेश जारी किया…

Read More

कोरबा,22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु रामललाकी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसके लिए अयोध्या के साथ-साथ देशभर में गांव-गांव और शहर-शहर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 22 जनवरी को मां सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर श्री राम भजन, आरती सहित 5100 दीप प्रज्ज्वलित होंगे। भोग प्रसाद वितरण कर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर उत्सव मनाया जायेगा। जमकर आतिशबाजी की जाएगी। सुबह 11 बजे 56 भोग, 11.30 बजे श्री राम जी आरती , दोपहर 12 बजे श्री राम भजन प्रारंभ होगी। 12.30 बजे से भोग प्रसाद वितरण किया जाएगा। शाम 6 बजे 5100…

Read More

कोरबा , प्रार्थी धनाराम सूर्यवंषी पिता दाउराम सूर्यवंषी उम्र 52 वर्ष सुरक्षा उप निरीक्षक एसईसीएल गेवरा, जिला कोरबा (छ.ग.) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि एसईसीएल गेवरा ओपन कास्ट कोयला खदान होने के कारण खदान के चारों ओर लगे लोहा जाली फैंसिंग को कुछ लोग बोलेरो पिकअप क्रमांक सीजी 11 बीएच 3109 में लोहा जाली को लोड कर रहे थे, जिनमें से एक व्यक्ति को पकडे़ अन्य चोर भाग गये। पकड़े गये व्यक्ति अपना नाम मूलचंद चन्द्राकर पिता अमृत लाल चन्द्राकर उम्र 40 वर्ष निवासी गेवरा बस्ती थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा का बताया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 31/2023 धारा…

Read More

0 बांगो थाना क्षेत्र की घटनाकोरबा, जिले के बांगो थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत एतमानगर के ग्राम डुमरमुड़ा में एक महिला की जली लाश मिली हैं। महिला का नाम ब्रिजबाई उम्र 47 वर्ष पति कृष्णा टेकाम बताया जा रहा हैं। जो ग्राम एतमानगर मे आँगनबाड़ी सहायका के रूप में कार्य क़र रही थी।पुलिस ने बताया की जिस समय घटना घटित हुई उस वक़्त उसका पति कृष्णा टेकाम की जंगल जाने की जानकारी दी जा रही हैं। पुलिस को अपने बयान में पड़ोसियों ने बताया कि बीती रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद हुआ था। मामले में स्थानीय व…

Read More