Author: Ramesh Verma
कोरबा,आज हर घर में राम नाम के दीप जलेंगे। ऐसा पहली बार होगा कि ढाई महीने के भीतर दूसरी बार दिवाली मनेगी। प्राण प्रतिष्ठा के मौके को यादगार बनाने के लिए पूरे शहर ने जी-जान से तैयारी की है। शहर के प्रत्येक मंदिरों को रंगीन लाइटों व फूलों से सजाया गया है। मंदिरों में आज विशेष आयोजन होंगे। मुख्य यजमानों को दायित्व सौंपे गए हैं। उनको पूरा करने के लिए पूरा मंदिर प्रशासन जुटा हुआ है। सुबह से ही दर्शन और पूजन शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दौरान शहर के मंदिरों में विशेष…
कोरबा , नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 33 रामपुर सिंचाई कॉलोनी शिव मंदिर में श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर विधि-विधान से पूजा-पाठ होगी।मंदिर के व्यवस्थापक ने बताया कि शहर के श्रद्धालुओं की मंदिर में बड़ी आस्था है, इसलिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। उनके लिए पार्षद पालुराम साहू और अजय गॉड के सहयोग से सुबह से देर शाम तक भंडारा और प्रसाद वितरण कार्यक्रम रखा गया है। डिंगापुर और रामपुर के दोनों पार्षदों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है
कोरबा, अयोध्या में 22 जनवरी श्रीराम लला के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हो इसके लिए केवट निषाद समाज जिला कोरबा की ओर से केवट निषाद समाज भवन बुधवारी बाजार में सुंदर कांड एवं रामायण का आयोजन किया गया। आयोजन में मानस मंडलियों के साथ केवट निषाद समाज के बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति रही।
0 पर्यटकों की सुविधाओं के लिए चैतुरगढ़ में विकास कार्य करवाने दिए निर्देशकोरबा ,जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने कोरबा जिले के पाली विकासखण्ड अंतर्गत चैतुरगढ़ में स्थित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व वाले मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर व परिसर का निरीक्षण कर धार्मिक के साथ-साथ पर्यटन स्थल के रूप में क्षेत्र को विकसित करने हेतु प्रभावी कार्य योजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एसडीएम पाली रूचि शार्दूल, जनपद सीईओ पाली भूपेंद्र सोनवानी, वन विभाग, मंदिर प्रबंधन के सदस्य सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।कोरबा जिला कलेक्टर ने चैतुरगढ़ पहुंचकर मां महिषासुर मर्दिनी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना…
0 कुल जुमला रकम एक लाख बीस हजार रूपये किया गया जप्तकोरबा,पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के आदेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्ग दर्शन में थाना बालको में लगातार अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर नकेल कसने लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।इसी तारतम्य में 21 जनवरी को जरिए मुखबीर सूचना मिली की बालको क्षेत्र में स्थित रमणीय स्थल परसाखोला में कुछ जुआड़ियान जुआ खेल रहे हैं, उक्त सूचना पर सायबर सेल कोरबा एवं थाना बालको ने एक संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर के बताएं अनुसार जगह पर टीम के द्वारा…
कोरबा, जिले के पर्यटन स्थल सतरेंगा में पिकनिक मनाने आए पर्यटक/ सैलानियों के बस में भीषण आग लग गई। धू-धू कर जली बस से ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।बताया जा रहा है कि रतनपुर के बछाली खुर्द से चार यात्री बसों में लगभग 200 पर्यटक पिकनिक मनाने सतरेंगा पहुंचे थे। पिकनिक से वापस लौटते समय अजगरबहार गांव के पास पुष्पराज ट्रैवल्स की बस में भीषण आग लग गईम बस में सवार सभी यात्रियों को गांव वालों की मदद से सुरक्षित उतार लिया गया लेकिन बस की आग पर काबू नहीं पाया जा सका और बस पूरी…
0 युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने ली प्रेस वार्ता, बोले: कोरबा से होकर गुजरेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा कोरबा,छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कोरबा से होकर गुजरेगी। जो रूट चार्ट बनी है उसके अनुसार भारत जोड़ो न्याय यात्रा रायगढ़, सक्ती, चांपा होकर कोरबा से कटघोरा होते हुए उदयपुर की ओर जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा रोजगार के नाम पर बेरोजगारों के साथ छल करने के कारण प्रदेश में पिछले 10 साल के दौरान बेरोजगारी बढ़ी है। किसी भी सरकारी विभाग में भर्ती नहीं निकली है इसलिए बेरोजगारी के साथ ही महंगाई…
आरोपी – कृष्ण कुमार टेकाम पिता हरीसिंह टेकाम उम्र 52 साल साकिन गुरसिया कोरवापारा हामु एतमानगर डुमरमुडा दुग्गुपारा थाना बांगो जिला कोरबा (छ.ग.) कोरबा,सूचक झडीराम पोर्ते पिता स्व इतवार सिंह पोर्ट निवासी दुमरगुडा के द्वारा अपनी पत्नी बुजबाई टेकाम को बहनोई आरोपी कृष्ण कुमार टेकाम द्वारा गला दबाकर हत्या करने एवं साक्ष्य छिपाने के नियत से मृतिका को जलते जलते हुये चुलो के आग में जलाने संबंध सूचना दिये जाने पर थाना बांगो के मर्ग कमांक 07/2024 धारा 174 जाफी दिनांक 20.01.2024 को कायम कर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, श्रीमति…
नाम आरोपी :-01 जगदीश पटेल पिता तुलसीराम पटेल उम्र- 38 साल साकिन ग्राम चचिया थाना करतला जिला-कोरबा02 जावेद मेमन पिता अयूब मेमन 30 साल सा0 जिल्दा बरपाली थाना श्यांग जिला-कोरबा03 गेंदराम बघेल पिता फिरत राम बघेल 55 साल साकिन ग्राम रामनगर मुड़ापारा चौकी मानिकपुर जिला-कोरबा04 अब्दुल रब उर्फ टिपू पिता अब्दुल बहाब उम्र- 30 साल साकिन नोनबिर्रा थाना करतला जिला- कोरबा अपराध कमांक- 05/2024 धारा- 379,201 भादवि, 136 विद्युत अधिनियम 2003, धारा 3 लोक सम्पत्ति को नुकसानी का निवारण अधिनियम 1984 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी आनंद उज्जैनी लाईनमेन सीएसईबी कोरबा दर्री द्वारा थाना में लिखित…
श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की महा आरती एवं हेतु 10000 दीपक एवं 600 हनुमान चालीसा का वितरण
कोरबा,22 जनवरी 2024 दिन सोमवार को अयोध्या में श्री रामजन्म भूमि पर निर्मित अलौकिक एवं भव्य मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की गूंज पूरे भारत में सुनाई दे रही है एवं इस हेतु अयोध्या के मंदिर मे जिस प्रकार की वृहद तैयारियॉ हो रही है उसी प्रकार देश के समस्त मंदिरों में इस दिन किये जाने वाले विशेष पूजन हेतु मंदिरों की साफ सफाई का कार्य स्वेच्छा से विभिन्न संगठनों के द्वारा किया जा रहा है।इसी तारतम्य में दिनॉक 20 जनवरी को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल कोरबा जिला के अखिलेश भारती एवं संस्था के कार्यकर्ताओं…

