Author: Ramesh Verma
छत्तीसगढ़ , लोकसभा चुनाव में टिकट वितरण होते ही कांग्रेस के कद्दावर नेताओ ने पार्टी से इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। आज पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।बता दें कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के 6 लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। टिकट बंटवारे के बाद आज कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने पार्टी के प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दे दिया है।
कोरबा , पुलिस अधीक्षक कोरबा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देषन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा के पर्यवेक्षण में थाना सिविल लाईन रामपुर के पुलिस के द्वारा शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण के आरोपी को गिरफ्तार किया है।मामले की पीडिता/प्रार्थिया ने थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत की जिसमें आरोपी माखन लाल राठौर के साथ आज से लगभग 11 वर्ष पूर्व से पीडिता का जान पहचान हुआ था तभी वर्ष 2016-17 से वह पीडिता को पंसद करता हूं कहकर शादी करूंगा बोलने लगा।जिसे पीड़िता मना करती चली आ रही थी। परंतु आरोपी के द्वारा पीड़िता के…
कोरबा , वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) महिला कर्मचारियों के योगदान और उपलब्धियों का सम्मान करता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 थीम “निवेश महिलाओं में: प्रगति को तेज करें” के सपने को साकार करते हुए महिला कर्मचारियों ने अपने कौशल के माध्यम से बालको के उत्तरोत्तर प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में जहां महिलाओं का प्रतिनिधित्व कम है वहां बालको की ये महिलाएं इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं।बालको में कार्यरत स्नातक प्रशिक्षु हिमांशी गुप्ता पॉटलाइन फ़ंक्शन में कार्य करती हैं, जो कंपनी के ऑपरेशन क्षेत्र में…
0 दो दिवसीय पाली महोत्सव का हुआ शुभारंभ कोरबा ,महाशिवरात्रि पर्व सहित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित कोरबा जिले के ग्राम केराझरिया में शुक्रवार को दो दिवसीय पाली महोत्सव का शुभारंभ उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय सहित अन्य अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि की बधाई दी और कहा कि पाली का ऐतिहासिक शिव मंदिर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पाली महोत्सव के माध्यम से यहाँ की संस्कृति को अलग पहचान मिल रही है।महोत्सव में मुख्य अतिथि मंत्री लखनलाल…
0 जेलर के एकाऊंट में 40 हजार रूपये ट्रांसफर ,जांच में इस बात की हुई पुष्टि रायगढ़,उपजेल सारंगढ़ में कैदियों से वसूली और बुरी तरह मारपीट के मामले में सहायक जेल अधीक्षक और प्रहरियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। इस मामले में पहले सेवा से निलंबित कर उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी। किसी जेलर के जेल जाने का प्रदेश में यह पहला मामला है। दरअसल, जेल के कैदियों से वसूली और मारपीट की घटना का खुलासा होने के बाद उपजेल के सहायक अधीक्षक सहित 3 जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया था। इस मामले…
कोरबा, महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा 7 मार्च से 8 मार्च तक पाली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम केराझरिया में आयोजित किया जाएगा।इस दौरान सुगम एवं यातायात व्यवस्था के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था निश्चित की गई है रोड मैप के अनुसार हाई स्कूल परिसर में आम लोगों के लिए पार्किंग, बिजली सब स्टेशन के पास वीआईपी पार्किंग, सोनकर ब्रिक्स के पास आम पार्किंग, गौठान केराझरिया में पार्किंग आम जनों के लिए निर्धारित है
रायपुर,महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश में महतारी वंदन योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना अंतर्गत लगभग 70 लाख महिलाओं के द्वारा आवेदन किये गये हैं। योजना का कियान्वयन सुचारू रूप से सुनिश्चित किये जाने हेतु राज्य मुख्यालय के साथ-साथ प्रत्येक जिलों में कंट्रोल रूप स्थापित करते हुए हेल्पलाईन नंबर जारी किया गया है, ताकि किसी भी महिला हितग्राही को कोई समस्या हो तो इस हेल्पलाईन नंबर पर फोन करके अपनी समस्या का निराकरण कर सकते हैं। योजनांतर्गत जिलावार कंट्रोल रूम का हेल्पलाईन नंबर इस प्रकार है:- संचालनालय, महिला एवं बाल विकास, नवा रायपुर, अटल, नगर, छ.ग.…
रायपुर/कोरबा,छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के कुल 76 अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया गया है। इसमें कोरबा जिले में पदस्थ एएसपी अभिषेक वर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सुकमा के पद पर स्थानांतरित किया गया है। उनके स्थान पर यूबीएस चौहान कोरबा के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक होंगे।
कोण्डागांव, भीषण सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत हो गयी है। घटना कोंडागांव की बतायी जा रही है। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। टक्कर इतना जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलावर कपाड़िया की मौके पर ही मौत हो गयी।जानकारी के मुताबिक भाजपा अल्पसंख्या मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलावर कपाड़िया पार्टी के काम से कोंडागांव से जगदलपुर जा रहे थे। कार में भाजपा के कई प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे। इस दौरान मवेशी और सड़क पार कर…
कोरबा , बालको प्रबंधन की ओर से आयोजित अंतरविभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता बालको प्रीमियर लीग के महिला वर्ग में हॉस्पिटल फीमेल ने शक्ति टाउनशिप टीम को हराकर जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग में एसआरएस अश्वथामा और कॉमर्शियल इलेवन संयुक्त रूप से विजेता घोषित किये गए। बालको प्रीमियर लीग में 108 पुरुष और 14 महिला टीमें प्रतियोगिता में शामिल हुईं। लगभग 45 दिनों तक चले क्रिकेट प्रतियोगिता में बालको अधिकारियों, कर्मचारियों, ठेका कामगारों, विभिन्न इकाइयों में कार्यरत महिलाएं तथा टाउनशिप की विभिन्न महिला टीमों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया।पुरुष वर्ग के फाइनल में 79 रन के…

