Author: Ramesh Verma
0 सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ा चार फीसदी, पेंशनरों को भी होगा लाभ 0 सातवें वेतनमान के एरियर्स के अंतिम किश्त की राशि भी मिलेगी 0 कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित की गई समिति0 पंचायत सचिवों को 55 दिनों की हड़ताल का होगा वेतन भुगतान, अर्जित अवकाश में समायोजित होगी हड़ताल अवधि 0 पत्रकारों के खिलाफ किये गये कथित झूठे मुकदमों एवं उत्पीड़न के मामलों में न्याय दिलाने गृह सचिव की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी रायपुर,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अधिकारी-कर्मचारियों तथा मीडियाबंधुओं के हित में पांच अहम फैसले लिये। इनमें अधिकारी-कर्मचारियों को सातवें वेतनमान पर…
0 महिलाओं ने किया शासकीय भूमि का कब्जा की शिकायत दर्ज करायी गई आयोग ने शिकायत, आयोग ने कलेक्टर को जाँच के लिए दिया0 अवैध रिश्ते के बाद भी बच्चे का भरण-पोषण 2000/- प्रतिमाह पिता को करना होगाकोरबा , छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय ने आज जिला कलेक्टर कोरबा सभा कक्ष में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर जन सुनवाई की। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज 248 वीं एवं कोरबा जिला की 7 वीं सुनवाई हुई। कोरबा जिले में आयोजित जन सुनवाई में…
0 कटघोरा-अंबिकापुर मुख्य मार्ग में हुआ हादसा कोरबा, जिले के बांगो थाना अंतर्गत ग्राम लमना में पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रेलर से बाइक क्रमांक CG-12-BE-5496 में सवार दो बाइक चालक जा टकराये, स्थानीय लोगो ने एम्बुलेंस की मदद से पोड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया, जहाँ इलाज के दौरान एक की मृत्यु हो गई, वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कोरबा जिला अस्पताल रिफर किया गया, बताया जाता है एक युवक ग्राम तलमली का निवासी हैं, दूसरा ग्राम गुरसिया का निवासी हैं। बांगो पुलिस मर्ग क़ायम कर विवेचना कर रही हैं।
0 किराएदारों का सत्यापन के लिए कोरबा पुलिस चला रही अभियान0 आज तक कुल 2026 बाहरी लोगों की तस्दीक़ हेतु पत्र उनके गृह राज्यों के लिए जारी किया गया है साथ ही घूम घूम के समान बेचने वाले 1990 व्यक्तियों की मुसाफिरी दर्ज की गई है तथा 597 किराएदारों के संबंध में तस्दीक़ किया है। कोरबा ,पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस.चौहान एवं नेहा वर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना-चौकी क्षेत्र अंतर्गत होटल, लॉज, फेरी करने वाले, किराएदारों और संदिग्ध व्यक्तियों का जांच अभियान चलाया गया। पुलिस टीम के…
कोरबा ,भारी वाहनों का तांडव सिर चढ़कर बोलने लगा है आये दिन भारी वाहनों की चपेट में आकर आम लोगो की जान जा रही है । कनबेरी मार्ग में बीते रात अज्ञात वाहन ने एक युवक को अपनी चपेट में लेकर उसकी जान ले ली । युवक की पहचान नही हो पाई है ।सूत्रों की माने तो आये दिन भारी वाहनों का जमावड़ा कोरबा कुसमुंडा और कनबेरी मार्ग में लग रहा है । आगे जाने की होड़ भारी वाहनों के चालको सताते आ रही है उनके इस लापरवाही से आम लोगो की जान आफत में आ गई है ।बताया जा…
0 पुलिस सहायता केन्द्र चैतमा, थाना पाली की कार्यवाही कोरबा , पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले एवं विधि विरूद्ध कार्य करने वालों के विरूद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देष दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 25.02.2024 को प्रार्थी पंचराम पिता षिजलाल निवासी डिप्सीपारा नुनेरा थाना पाली जिला- कोरबा द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित षिकायत दिया गया शाम 06.30 बजे डूमरकछार बाजार गया था, अपने मोटरसायकल क्र. सीजी 12 एएल 6968 को…
कोरबा, एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बांगो थाने में पदस्थ एएसआई सुखलाल सिदार को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि ASI के खिलाफ अवैध महुआ शराब के प्रकरण पर कार्रवाई करने के बजाए पैसों की उगाही करने की शिकायत मिली थी। मामले की जांच के बाद एसपी ने कार्रवाई की है।जानकारी के मुताबिक, एएसआई सुखलाल सिदार के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने लिखित शिकायत की थी। जिसमें अवैध शराब के प्रकरण में कानूनी कार्रवाई न करने के एवज में पैसों की मांग करने का गंभीर आरोप था। वहीं, एक दिन पहले भी एएसआई पर पैसे लेने के बाद भी…
रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। कोरबा जिले में पदस्थ श्रीमती प्रीति खोखर चखियार का तबादला बीजापुर कर दिया गया है। उनके स्थान पर जशपुर से रेणु प्रकाश कोरबा की नई जिला कार्यक्रम महिला बाल विकास अधिकारी होंगी।
0 पुलिस सहायता केन्द्र जटगा, थाना कटघोरा की कार्यवाही 0 ठगी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थेकोरबा , पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सभी प्रकार के अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए विधि विरूद्ध कार्य करने वालों के विरूद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देष दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 12.03.2024 को प्रार्थी अनिल कुमार यादव पुलिस सहायता केन्द्र जटगा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि संजय कुमार साहू नामक व्यक्ति द्वारा अपने मोबाइल से मेरे…
0 देखिए आदेश की कॉपी कोरबा, जिले में पदस्थ मूल रूप से व्याख्याता किंतु जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक संचालक बनाकर बैठाए गए के आर डहरिया की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। शिक्षकों की प्रधानपाठक पदोन्नति व पदांकन से विवादों में आए और शिक्षा विभाग सहित प्रशासन को हाई कोर्ट के कटघरे में खड़ा करने वाले के आर डहरिया ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर एक और कारनामा किया है। उनकी करस्तानी जिलाधीश के संज्ञान में आने पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से निर्देश दिया और नियम विरुद्ध आदेश जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से…

