Author: Ramesh Verma
कोरबा, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में भाग लिया और छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। विजेता खिलाड़ियों को देश की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार से मुलाकात करने का अवसर मिला। यह उपलब्धि दिखाती है कि बालको अपने कर्मचारियों को कार्यस्थल से आगे बढ़कर सीखने, आगे आने और अपनी प्रतिभा दिखाने के पूरे अवसर देता है। यह प्रतियोगिता ट्रांसजेंडर समुदाय के सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली संस्था ‘मिथवा संकल्प समिति’ द्वारा…
0शहर में चलने वाले 6000 से भी अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी सुविधाकोरबा, शहर में चलने वाले 6000 से भी अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिँग स्टेशन की सुविधा जल्द शुरू होने वाली है। निगम प्रशासन की ओर से सुनालिया चौक के समीप मल्टीलेवल पार्किंग और स्मृति उद्यान के निकट शेड तैयार किया गया है। 50 लाख की लागत से चार्जिंग मशीन भी खरीदी की जा चुकी है लेकिन 3 माह बीत जाने के बाद भी मशीन के लिए पावर सप्लाई की व्यवस्था नहीं की गई है।सुविधा के अभाव में लो बैटरी होने पर वाहन चालकों को घर वापस लौटना…
कोरबा , सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर ने जानकारी दी है कि भारतीय सेना में भर्ती हेतु अग्निवीर भर्ती की अधिसूचना 13 फरवरी को जारी कर दी गई है, जो भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट wwwwww.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी से प्रारंभ हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल निर्धारित की गई है। इस अधिसूचना के तहत अग्निवीर पुरुष (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेडमेन दसवीं पास, ट्रेडमेन आठवीं पास, अग्निवीर महिला (सेना पुलिस), स्थायी कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पदों के लिए…
कोरबा , जिले की रहने वाली पूजा देवांगन आज आत्मनिर्भरता और नारी सशक्तिकरण की एक प्रेरणादायी मिसाल बन चुकी हैं। सिलाई-कढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ने की उनकी इच्छा ने उन्हें लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा तक पहुँचाया, जहाँ से उनके जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन की शुरुआत हुई। उन्होंने सबसे पहले टेलर दर्जी के बेसिक प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। यह उनके लिए वह पहला अवसर था, जिसने आगे उनकी प्रगति को गति दी। सात दिवस का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें चार हजार रुपये की स्टाइपेंड राशि और एक लाख रुपये तक का बिना गारंटर लोन प्राप्त हुआ, जिसके सहारे उन्होंने…
कोरबा,सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के बैनर तले जिला यादव समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए कोरबा कलेक्टर को प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। सर्व यादव समाज ने “यादव जी की लव स्टोरी ” को लेकर विरोध करते हुये आईटीआई चौक से कलेक्टोरेट तक रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपा गया।कोरबा जिलाध्यक्ष नाथू लाल यादव ने बताया कि फिल्म निर्माता अंकित भडाना व संदीप तोमर के द्वारा “यादव जी की लव स्टोरी” नाम पर 27 फरवरी 2026 को एक फिल्म रिलीज किया जा रहा है जिसमें एक यादव लड़की व मुसलमान लड़के के काल्पनिक प्रेम प्रसंग को चित्रित किया…
कोरबा, लायनिज्म परंपरानुसार प्रत्येक वर्ष नई कार्यकारिणी का चयन किया जाता हैं। जिसका कार्यकाल 01 जुलाई से 30 जून तक रहता है। फरवरी माह में आयोजित लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के सामान्य सभा में आगामी सत्र 2026-27 हेतु नई कार्यकारिणी के निर्धारण पर चर्चा की गई। जिस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी सत्र हेतु क्लब अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष के लिए क्रमशः लायन दर्शन अग्रवाल, लायन सुरेन्द्र कुमार डनसेना एवं लायन शोमा सोनी को मनोनित किया जाये। साथ ही क्लब प्रथम उपाध्यक्ष हेतु लायन पार्वती दास, द्वितीय उपाध्यक्ष हेतु लायन सुभाष चंद अनंत, सह सचिव लायन अतुल…
कोरबा,सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के बैनर तले जिला यादव समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए कोरबा कलेक्टर को प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। सर्व यादव समाज ने “यादव जी की लव स्टोरी ” को लेकर विरोध करते हुये आईटीआई चौक से कलेक्टोरेट तक रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपा गया।कोरबा जिलाध्यक्ष नाथू लाल यादव ने बताया कि फिल्म निर्माता अंकित भडाना व संदीप तोमर के द्वारा “यादव जी की लव स्टोरी” नाम पर 27 फरवरी 2026 को एक फिल्म रिलीज किया जा रहा है जिसमें एक यादव लड़की व मुसलमान लड़के के काल्पनिक प्रेम प्रसंग को चित्रित किया…
कोरबा ,सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस से जुड़े लोगों ने कोरबा में हंगामा कर दिया। सोसाइटी संचालकों का आरोप है कि गोदाम से उनके लिए खाद्यान्न नहीं भेजे जाने से कार्ड धारी भी परेशान हो चले हैं। संचालकों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं, जिसके कारण उनका दुकान में बैठना मुश्किल हो गया है।कोरबा की एफसीआई गोदाम में बड़ी संख्या में पीडीएस संचालक एकत्रित हो गए, उन्हें जब पता चला कि उनके शहरी क्षेत्र में खाद्यान्न की आपूर्ति की बजाय ग्रामीण क्षेत्र में राशन भेजा जा रहा है, तो वह जिम्मेदार लोगों पर बरस पड़े। बातचीत से…
0 पहले छूटा माता-पिता का साथ, अब दाने-दाने के मोहताज, 4 बेबस बच्चों की यह है कहानी कोरबा,पहले पिता का साथ छूटा और फिर प्रकृति के कहर से मां मौत के मुंह में समा गई. माता-पिता की मौत के बाद अनाथ हुई चार बेटियां अब दाने-दाने को मोहताज है .दरअसल सीतामढ़ी निवासी कलिन्द्री यादव अपने पति की मौत के बाद 4 बच्चों का पालन-पोषण मजदूरी करके कर रही थी. सिम्मी, स्नेहा, मुस्कान, आस्था ने कोरबा कलेक्टर से मिलकर शासन के द्वारा दिए जाने वाले आपदा राशि प्रदान करने की गुहार लगाई है कोरबा:पहले पिता का साथ छूटा और फिर प्रकृति…

