Author: Ramesh Verma
0 सिटी सेंटर मॉल के अफ्लोरा ऑफिस में हुआ था घटना कोरबा, प्रार्थी शिवकुमार राजपूत ने 20 सितंबर को थाना कोतवाली उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मैं फ्लोरा मैक्स प्राईवेट कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत हूं। मेरे कंपनी का कार्यालय सर्विस सिटी सेंटर मॉल कोरबा में है। 20 सितंबर को मैं करीबन 10.30 बजे अपने कार्यालय पहुंचकर कार्य कर रहा था। साथ ही कार्यालय के अन्य कर्मचारी भी काम कर रहे थे कि करीबन 11.45 बजे हमारे ऑफिस में 6 अज्ञात व्यक्ति लोग आये तथा आईकार्ड दिखाते हुए कहा की हम लोग इनकम टैक्स एवं साइबर विभाग…
0 ईकैंसर, टाटा मेमोरियल सेंटर और नेशनल कैंसर ग्रिड के साथ साझेदारी कर बीएमसी ने कैंसर उपचार को किफायती तथा सभी तक इसकी पहुंच को बनाया आसान। रायपुर /कोरबा , वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन के अतंर्गत संचालित बालको मेडिकल सेंटर द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव का दूसरा संस्करण समापन की ओर। 20 से 22 सितम्बर तक आयोजित कॉन्क्लेव में कैंसर उपचार के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए कैंसर क्षेत्र के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ शामिल हुए जिसमें लंदन, कनाडा, न्यूजीलैंड, इजरायल, अमेरिका और स्पेन के ख्याति प्राप्त संकाय सदस्य के साथ भारत के शीर्ष कैंसर संस्थानों के…
0 आंगनबाड़ी केन्द्रों में विविध कार्यक्रम का आयोजन कोरबा। राष्ट्रीय पोषण माह-2024 के अंतर्गत जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में कोरबा शहरी परियोजना के अंतर्गत आने वाले आंगनवाड़ी केंद्रों में भी हितग्राहियों को विविध माध्यमों से जागरूक कर लाभान्वित किया जा रहा है। अभियान से पुरूषों को भी जोड़ा जा रहा है। उन्हें भी बच्चों और माताओं के लिए पौष्टिक आहार के बारे में बताते हुए वजन तिहार का महत्व भी बताया जा रहा है।अभियान को रोचक और लाभकारी बनाने के लिए स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा, व्यंजन प्रतियोगिता, सास-बहू सम्मेलन, फैंसी…
0 मध्य भारत में पहली बार माइक्रोसॉफ्ट होलोलेंस 2 का उपयोग जटिल कैंसर सर्जरी के दौरान 3डी विज़ुअलाइज़ेशन प्रदान करने के लिए किया गया।0 टाटा मेमोरियल अस्पताल के शीर्ष कैंसर रोग विशेषज्ञों ने पैनक्रिएटिक एंड गैस्ट्रिक कैंसर के उपचार के लिए उन्नत तकनीकों का उपयोग करते हुए लाइव सर्जिकल का किया प्रदर्शन। रायपुर/कोरबा, भारत के अग्रणी कैंसर देखभाल सुविधाओं में से एक बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) में वार्षिक छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश भर के कैंसर विशेषज्ञों के लिए एक लाइव सर्जिकल प्रदर्शन किया गया। मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल के प्रमुख कैंसर विशेषज्ञों के…
कोरबा,प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व के समापन पर क्षमा वाणी पर्व एवं अभिनंदन समारोह बुधवारी बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में रविवार कोआयोजित होगा ।जैन मिलन समिति एवं समस्त जैन समाज के साथ ही साथ संपूर्ण जैन समाज के सदस्यों को पर्यूषण पर्व की समापन बेला पर समस्त जैन समाज कोरबा द्वारा दिनांक 22- 9-24 रविवार को क्षमावाणी पर्व का आयोजन किया गया है। जिसमें माननीय श्री लखन देवांगन जी कैबिनेट मंत्री, वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य में श्री दिगंबर जैन मंदिर, बुधवारी बाजार कोरबा के विद्यासागर भवन में आयोजित किया गया…
कोरबा, नगर के प्रतिष्ठित नागरिक, व्यवसायी पावर इम्पीरिया कोरबा निवासी कैलाश अग्रवाल की माता एवं स्व. रघुवीर प्रसाद अग्रवाल की धर्मपत्नी और महावीर अग्रवाल एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की बड़ी भाभी श्रीमती नवरंगी देवी अग्रवाल का निधन आज 20 सितम्बर को सुबह हो गया।उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे निवास स्थान पावर इम्पीरिया शारदा विहार से मोतीसागर पारा मुक्तिधाम के लिए जाएगी। निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों सहित नगरजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
कोरबा, जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के दौरान कानून व्यवस्था मजबूत करते हुए अवैध शराब ब्रिकी करने वाले एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त पुलिस अधिकारीयो को निर्देशित किया गया है।उक्त निर्देश के पालन में क्षेत्र में मुखबीर को सक्रिय किया गया, मुखबीर सूचना के आधार पर दादरखुर्द जनकपुरी मोहल्ला चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा के पास से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब व बिक्री रकम 50 रूपये को जप्त किया गया है। कथित आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी…
कोरबा , जिले में शासकीय कार्यो में कसावट लाने कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जिले के थाना-चौकी में पदस्थ 3 एएसआई, 2 हेड कांस्टेबल और 3 आरक्षकों के पदस्थापना स्थल में फेरबदल किया है।कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा जारी आदेश के अनुसार सिविल लाइन थाना रामपुर के एएसआई सुरेश कुमार जोगी को सीएसईबी चौकी में पदस्थ किया है। एएसआई छेदीलाल जाटवर सीएसईबी चौकी से रजगामार चौकी में नई पदस्थापना की है। एएसआई राकेश सिंह को रजगामार चौकी से सीएसईबी चौकी में तबादला किया है। हेड कांस्टेबल दीपक कश्यप कटघोरा थाना से लेमरू थाना, अनुज सिंह…
मामले को 2 लाख 40 हजार में रफा दफा करने का मामला, जांच में पाया गया सही कोरबा, दीपका थाना में पदस्थ एएसआई परमेश्वर राठौर और प्रधान आरक्षक योगेश रात्रे को एसपी ने निलंबित कर दिया है। पैसे के लेनदेन के मामले में ये कार्रवाई की गयी है। आवेदक अर्जुन दास कुलदीप, खुसरूडीह विजय नगर, थाना दीपका, कोरबा की ओर से एक शिकायत पत्र एसपी कार्यालय को प्रस्तुत किया गया था। शिकायत पत्र में प्रकरण में रफा-दफा करने के एवज में थाना दीपका के पुलिस परमेश्वर राठौर द्वारा उसके लड़के को थाना दीपका बुलाकर 2.40 लाख रूपए (दो लाख चालीस…
कोरबा ,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व फोटोग्राफी के अवसर पर ‘मल्हार 2.0’ फोटो प्रदर्शनी व हिंदी दिवस का संयुक्त आयोजन किया। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में वेदांता समूह के प्रतिभाशाली कर्मचारियों द्वारा खींची गई तस्वीरों का संग्रह प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में आये आगंतुकों ने मनमोहक फोटोग्राफी की सराहना की। बालको टाउनशिप में आयोजित दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला को ‘मल्हार’ नाम दिया गया। ‘वाह क्या व्यू है’ थीम के इर्द-गिर्द घूमती प्रदर्शनी में प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाने वाली मनमोहक चित्र…

