Author: Ramesh Verma
जांजगीर-चांपा,छत्तीसगढ़ के जांजगीर-नैला में भव्य दुर्गा पंडाल मनाया जा रहा है. यहां निर्माण होने वाला दुर्गा पंडाल पूरे देश में अपनी अलग-अलग थीम को लेकर काफी प्रसिद्ध है. यहां माता को असली डायमंड और सोने के आभूषण भी पहनाए गए है. इस साल यहां बैंकाक का विश्व प्रसिद्ध वाट अरूण देव मंदिर (भोर का मंदिर) की प्रतिकृति के रूप में भव्य पंडाल बनाया गया है।अब तक रेलवे स्टेशन के ठीक सामने मनाया जाने वाला नैला का यह प्रसिद्ध दुर्गोत्सव इस बार अग्रसेन भवन के निकट के विशाल प्रांगण में आयोजित है ।जहां बने भव्य पंडाल की मनोरम लेजर लाइट सज्जा…
कोरबा ,मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार के द्वारा बस स्टैंड दुर्गा पंडाल में लगातार 16 वा वर्ष दुर्गा पूजा किया जा रहा है इस वर्ष के नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें प्रतिभागियों को अधिक से अधिक संख्या मे आकर रंगोली बनाने के लिए समिति के द्वारा अपील की गई है। रंगोली प्रातियोगिता मे प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के अलावा सभी प्रतिभागियो को मेडल दिया जायेगा।
0निधन की खबर से पत्रकारों में शोक की लहर कोरबा, जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकार प्रदीप महतो का निधन हो गया। बरपाली निवासी प्रदीप माताजी पिछले कुछ वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे, उनका कोरबा जिले के एक निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा था। आज अलसुबह लगभग 5:00 बजे उन्होंने इस संसार को अलविदा कह दिया।उनके निधन की खबर से पत्रकार समाज और महतो परिवार के शुभचिंतकों में शोक व्याप्त हो गया हैं। वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप महतो जीपी कॉन्वेंट हाई स्कूल बरपाली के प्रबंधक होने के साथ ही प्रगतिशील जयसवाल समाज के पूर्व सचिव भी रह…
कोरबा , आज 3 अक्टूबर, गुरुवार से नवरात्रि का आरम्भ हो चुका है। नवरात्रि का पहला दिन माता शैलपुत्री को समर्पित होता है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का भी विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यता है कि नवरात्रि पर कलश स्थापना करने से माता दुर्गा की विशेष कृपा मिलती है। साथ ही नवरात्रि में जौ बोने का भी बहुत महत्व है। आइए, जानते हैं नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना और जौ बोने के पीछे का कारण और विशेष महत्व क्या है।जिले के कोरबा स्थित हसदेव नदी के किनारे स्थापित मां सर्वमंगला मंदिर एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। भक्तों…
कोरबा,गांधी चौक कोरबा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण अर्पित कर उन्हे स्मरण किया।इस मौके पर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि मोहन दास करमचंद गांधी, एक ऐसा नाम जो दुनियाभर में अपने दृश निश्चय, सत्य के लिये अटल-अडिग और अहिंसा के रास्ते पर चलकर विजय हासिल करने के लिए जाना जाता है। उनके जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, स्कूल में औसत विद्यार्थी होने के बावजूद उन्होने भारत में ब्रिटिश शासन को घुटने टेकने पर मजबूर…
कोरबा, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। यह प्रशिक्षण कर्मचारियों को सीपीआर, सामान्य घाव की देखभाल और आपात स्थितियों के प्रबंधन सहित आवश्यक जीवन रक्षक कौशल सीखाने पर केंद्रित था। चिकित्सा विशेषज्ञों ने सत्र का नेतृत्व किया जिसमें विभिन्न विभाग के कर्मचारी और व्यावसायिक साझेदारो ने भाग लिया जिसमें लगभग 160 कर्मचारी शामिल हुए। प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण के अलावा कंपनी ने कर्मचारियों के लिए सीपीआर और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रशिक्षण आयोजित किया। प्रशिक्षण को अनिवार्य रूप से जीवन रक्षक कौशल प्रदान करने के लिए…
कोरबा , परमपिता परमात्मा आनंदकंद भगवान श्रीकृष्णचंद्र की विशेष कृपा एवं पूर्वजों के आशीर्वाद के फलस्वरूप मां सर्वमंगला की पावन धरती कोरबा ( वार्ड क्रमांक 31 , बजरंग चौक के पीछे खरमोरा) में श्रीमति कावेरी देवी शर्मा के वार्षिक श्राद्ध के निमित्त 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक पं० अनिल शर्मा (भागवत भूषण) कोसला वाले के मुखारविंद से संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ कथा आयोजित है। इसके मुख्य यजमान श्रीमति ज्योति सतीश शर्मा होंगे। कथा के आयोजक पवन शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया कि 02 अक्टूबर बुधवार को भव्य कलशयात्रा पश्चात पूजन पीठ पूजन के साथ कथा का शुभारंभ होगा।…
कोरबा , कोरबा टी.पी. नगर चौक में कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग के संयुक्त टीम द्वारा कवर्धा के ग्राम लोहारडीह कांड में प्रशांत साहू की पुलिस कस्टडी में बेरहमी से पिटाई में मृत्यु होने एवं प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था होने के कारण गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया।लेकिन पुलिस ने छीना झपटी कर पुतला छीन लिया। आज शाम कवर्धा कांड के विरोध में कांग्रेस आर.टी.आई. विभाग ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ठाकुर एवं विधानसभा अध्यक्ष आकाश पटेल ने कहा कि साहू समाज से आने वाले प्रशांत साहू का पुलिस प्रशासन द्वारा बेहरमी से मारपीट…
0 आम आदमी पार्टी का महा धरना प्रदर्शन कोरबा, आम आदमी पार्टी के तत्वाधान में पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम गुरसिया में एक दिवासीय महा धरना का आयोजन किया गया । यह आयोजन प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू के नेतृत्व में किया गया। जिसमें प्रदेश व जिला स्तर के बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर तमाम वक्ताओं ने हसदेव अरण्य में वनों की अंधाधुंध कटाई को लेकर केंद्र व राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया। वही हाथी प्रभावित क्षेत्र में शासन प्रशासन की अनदेखी को लेकर आवाज बुलंद की गई । अपने उदबोधन मे प्रदेश अध्यक्ष…
0आम आदमी की प्रेस वार्ता कोरबा ,आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू तिलक भवन में आयोजित प्रेत प्रेस वार्ता में पत्रकारों से रूबरू हुए ।पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि करीब 1,70,000 हेक्टेयर में फैला हुआ यह हसदेव अरण्य है जिसे मध्य भारत का फेफड़ा कहा जाता है ।लेकिन आज हम इस अरण्य में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई देख रहे हैं। केंद्र व राज्य की सरकार एक उद्योगपति को सौंप दिया है और वह उद्योगपति पेड़ों को काटकर कोयला निकल रहा है । इस अरण्य के खत्म होने से प्रदेश के कई जिलों में इसका दुष्परिणाम आने…

