Author: Ramesh Verma
0 कोरबा पुलिस लाइन में शनिवार की सुबह पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन किया गया 0 पूजा अर्चना के पश्चात् हवाई फायरिंग की गई कोरबा ,जिले के सभी थाना में पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा भी शस्त्र पूजा किया गया। आज पुलिस विभाग ने परंपरा के अनुसार पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया। इसके लिए पुलिस लाइन में पहले से ही पूरी तैयारी कर ली गई थी। पुलिस लाइन में विभिन्न प्रकार के शस्त्रों को भी रखा गया था। पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा के निर्धारित समय पर पहुंचने के…
कोरबा , जिले के विभिन्न जगहों पर कल रावण दहन किया जाएगाशाम 9.30 बजे एचटीपीपी लाल मैदान दर्री मे रावण दहन किया जाएगा। इसी तरह 8 बजे मंगल भवन दर्री में, सूराकछार ,बलगी, कुसमुंडा, इंदिरा स्टेडियम में लगभग 8:00 बजे रावण दहन किया जाएगा वही जमनीपाली एनटीपीसी में 7:30 बजे रावण दहन होगा रात्रि 9 बजे आरपी नगर फेस 01 में किया जाएगा आरपी नगर फेस 1 में इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई लगभग 60 फीट एवं मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों की ऊंचाई लगभग 40 फीट रखी गयी है।इसी तरह सिंचाई कॉलोनी रामपुर दुर्गा पंडाल के पास…
0 सुबह 5 से रात 12 बजे तक रहेगा भारी वाहन का आना प्रतिबंधित कोरबा, कल दिन शनिवार को दशहरा त्योहार मनाया जाना है जिसके लिये प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के निर्देशन पर शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाये जाने के उद्देश्य से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक अलग से व्यवस्था कर रखी है आज से ही जिले के अलग-अलग विभिन्न चौक चौराहों पर यातायात पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात नजर आते दिखाई दी त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है जिसमें…
कोरबा,नवरात्र पर्व का उत्साह अंतिम दिन भी उत्कर्ष पर रहा है। हरदेव नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध मां सर्वमंगला मंदिर व पंडालों में परंपरागत रीति रिवाज से पूजा आराधना की गई। मां सर्वमंगला मंदिर से जौ कलश विसर्जन यात्रा निकाली गई। सैकड़ो जौ कलश की विसर्जन शोभायात्रा को देखने भक्तों की खासी तदाद में उपस्थिति देखी गई। बाजे गाजे और देवी जस गीत के साथ कलश को हसदेव नदी में विसर्जित किया गया। यज्ञ अनुष्ठान में शामिल होने के लिए खासी तादात में भक्त अपनी उपस्थिति दर्ज कराए थे। पर्व के अंतिम दिन मां सर्वमंगला मंदिर सहित पंडालों में…
कोरबा, जिले पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 51000 पार्थिक शिवलिंग का निर्माण पुजन रुद्राभिषेक किया जा रहा है जला अभिषेक दुग्ध , तेल, मधूरस से अभिषेक गन्ना रस से अभिषेक होगा साथ ही 2100 महाम्रुत्युन्जय मन्त्र द्वारा हवन का भी कार्यक्रम होगा आचार्य यू पी से आयेंगे यह जानकारी पंडित विष्णु कान्त मिश्र ने दी है जिन्होने पिछले वर्ष 21000 पार्थिक शिवलिंग पुजन का कार्यक्रम घण्टाघर ओपन थियेटर मैदान में संपन्न कराया था इस वर्ष सिंचाई कॉलोनी रामपुर दुर्गा पंडाल में यह आयोजन किया जा रहा है यह आयोजन जनवरी माह में कराया जाएगा
कोरबा , सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटीखार रोड के समीप एक युवक गलत साइड से ओवरटेक कर रहा था इसी दौरान वह ट्रेलर की चपेट में आते-आते बच गया हालांकि इस घटना में किसी प्रकार का चोट युवक को नहीं लगा लेकिन कुछ देर बाद उक्त युवक द्वारा चक्का जाम करने का प्रयास किया वही युवक पुलिस से हुज्जतबाजी करने लगा , थानेदार ने युवक को घसीटते हुए पुलिस वाहन में बिठाया और हिरासत में ले लिया पुलिस के मना करने के बाद भी चक्काजाम के नाम पर कार और बाइक सवार लोगो को रोकने का प्रयास करते रहा…
कोरबा,अष्टमी पर शहर के प्रसिद्ध मंदिर मां सर्वमंगला मंदिर में अष्टमी का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम को विधि विधान से विशेष पूजा अर्चना कर हवन की गई! मां सर्वमंगला मंदिर में हवन पूजन सम्पन्न कर सुख समृद्धि की कामना की गई। हवन और पूर्णाहुति के बाद माता स्वरूप कन्याओं को भोजन कराया गया। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि के महापर्व पर मंदिर परिसर में महाप्रसादि का आयोजन कर नव कन्याओं को भोज में आमंत्रित किया गया। अष्टमी को माता स्वरूपा कन्याओं की पूजा-अर्चना कर उन्हें भोजन कराने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। जिसके चलते…
0 अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिला बाल विकास का आयोजन कोरबा, अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना, कोरबा शहरी परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में 11 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। परियोजना अधिकारी बजरंग साण्डे के मार्गदर्शन में आंगनबाड़ी केन्द्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसके अंतर्गत आज गुरुवार को शिविर का आयोजन किया गया जिसमें किशोरी बालिकाओं की रंगोली प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन दिनों मां दुर्गा की आराधना हो रही है और शक्ति की उपासना में…
आखिर किसने किया 115 ग्रामीणों के पट्टे को गायब, महीनों से लगाई जा रही है गुहार, बाबू की घोर लापरवाही
0 एसडीएम कार्यालय का मामला आखिर कौन है इसका जिम्मेदार किसकी लापरवाही है जांच का विषय कोरबा,SDM कार्यालय के बाबू अजगले की लापरवाही के कारण पात्र 115 हितग्राही महीनों से वन अधिकार पट्टे के लिए भटकने को मजबूर हैं। कलेक्टर से पुनः शिकायत किया गया है।छत्तीसगढ़ शासन सहित कलेक्टर को अवगत कराया गया है कि 4 ग्राम पंचायत मुनगाडीह, दमिया, बतरा एवं जेमरा सभी तहसील पाली, जिला कोरबा के 115 वन अधिकार पत्रों (पट्टा), जिसमें 31 पट्टा मुनगाडीह हेतु कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग कोरबा के शाखा प्रभारी हरिप्रसाद बंजारे, सहायक ग्रेड-03 को दायित्व दिया गया था। हरिप्रसाद बंजारे…
कोरबा ,शारदीय नवरात्रि के महानवमीं पर 11 अक्टूबर शुक्रवार को भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन माता सीता सेवा समिति के तत्वावधान में सीतामढ़ी स्थित श्री राम जानकी मंदिर में कराया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस नवरात्र पर्व पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 1100 कन्याओं का पूजन किया जाएगा। कन्याओं का पूजन कर उन्हें पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ भोजन कराया जाएगा यह आयोजन सुबह 10.00 बजे से शुरू होगाl इस कन्या पूजन कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं, गणमान्य नागरिक, समाज सेवक जो लोग भी सहयोग…

