Author: Ramesh Verma
0 विधायक बनते ही और प्रदेश में सता आने के बाद भाजपा विधायक की दबंगई शुरू , आदिवासी युवक के ऊपर की मारपीट रायपुर , बेमेतरा के साजा से बीजेपी विधायक ईश्वर साहू के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई बीते दिनों आदिवासी युवक के साथ मारपीट करने के आरोप के बाद हुई। बता दें कि साजा थाना में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर आदिवासी समाज ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने विधायक पुत्र कृष्णा साहू पर मारपीट की धाराओं के साथ SC ST एक्ट के साथ…
कोरबा ,कोरबा-पश्चिम क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल-कुसमुंडा फोरलेन सड़क का निर्माण का कुछ हिस्सा छोड़ दे तो लगभग निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। चौड़ी सड़क होने की वजह से इस मार्ग में वाहनों की रफ्तार बढ़ गई है, जिसके फलसवरूप आए दिन छोटी/बड़ी दुर्घटना घटित हो रही है।जानकारी के अनुसार इसी कड़ी में कोरबा अंचल की ओर से फालूदा आसक्रीम वाहन आ रही थी, जिसने चाय दुकान के सामने खड़ी कार को ठोकर मारी और यह कार सामने खड़ी निगम की कचरा गाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कचरा गाड़ी एक स्कूटी और साइकल पर चढ़ गई। हालांकि…
रायपुर,रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल नगर पंचायत CMO को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी की टीम ने सीएमओ रामायण पाण्डेय को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया। एसीबी की टीम नगर पंचायत सीएमओ से इस मामले में पूछताछ कर रही है।बताया गया कि वरूण सिंह, आजाद चौक, किरोडीमल, जिला-रायगढ़ द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि उसने अपनी कंपनी एम.एस. भवानी ट्रेडर्स का संचालन करने के लिये गुमाश्ता लाईसेंस प्रदान करने हेतु कार्यालय नगर पंचायत, किरोडीमल में आवेदन किया था जिसका लाईसेंस देने के एवज में…
0 दशहरा की रात 6 लोगों ने मिलकर दिया अंजाम सूरजपुर, सूरजपुर जिले के श्रीनगर में एक गांव की 12वीं की छात्रा सहेलियों के साथ दशहरा कार्यक्रम में पहुंची थी। दशहरा मैदान में रावण दहन के बाद वह सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहे थे। इस दौरान 9वीं, 10वीं में सहपाठी रहा युवक कांता सिंह मिला और दोनों में बातचीत हुई।इस दौरान छात्रा ने कांता सिंह से पानी मांगा। कांता ने छात्रा को पानी की बोतल लाकर दी। बताया जा रहा है कि कांता सिंह ने पानी की बोतल में कुछ मिला दिया था। पानी पीने के बाद छात्रा को नींद आने…
0 सूरजपुर में दोहरे हत्याकांड के बाद गैंगरेप की घटना कोरबा,छत्तीसगढ़ प्रदेश का शांत जिला बलौदाबाजार, कवर्धा के बाद सूरजपुर जिला जल रहा है और प्रदेश के फेलवर गृहमंत्री विजय शर्मा कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने के बजाय उलजुलूल बयानबाजी कर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहे हैं।छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सूरजपुर में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या के मामले में तल्ख शब्दों में बयान जारी करते हुए कहा कि आरोपी कोई भी हो और किसी से भी वास्ता रखता हो उस पर कठोर कार्यवाही करने से गृहमंत्री को किसने रोका है।…
कोरबा,श्रीवास नाई कल्याण समिति का 19वां स्थापना दिवस व शरद पूर्णिमा का आयोजन 17 अक्टूबर को शाम 4 बजे अंजनी कुंज श्रीवास सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योग वाणिज्य व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेन नाई समाज के प्रथम विधायक रिकेश सेन करेंगे। उक्त जानकारी श्रीवास नाई सामाजिक कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी।पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में सेलून व पार्लर संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजित है। वर्तमान दानदाताओं का सम्मान किया जाएगा।…
0 बालको थाना क्षेत्र के ग्राम बेला की घटना कोरबा , ग्राम बेला में करेंट प्रवाहित तार की चपेट में एक बाइक पर जा रहे दो युवक नारायण कंवर व टिकेश्वर राठिया आ कर बुरी तरह से झुलस गए और दोनों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।जानकारी के अनुसार बालको थानांतर्गत बसे ग्राम बेला से गुजरे 11kv की बिजली लाइन से किसी ग्रामीण ने जंगली जानवर का शिकार करने के लिए जीआई तार खींचा था। यह करेंट प्रवाहित तार को आम चालू रास्ते पर घोर लापरवाही पूर्वक बिछाया गया था। यह तार जमीन से लगा था। इसी रास्ते…
कोरबा , कोरबा कलेक्ट्रेट में मुख्य अतिथि रीना अजय जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, कोरबा और चिराग ठक्कर जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने टी एवं कॉफी आउटलेट ‘उनाटी’ का उद्घाटन किया। छत्तीसगढ़ में संचालित ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के सहयोग से बालको की उन्नति परियोजना के माइक्रो एंटरप्राइज ‘उनाटी’ के स्टॉल की शुरूआत की गई। स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाएं कलेक्ट्रेट में विभिन्न फ्लेवर की चाय, कॉफी और नाश्ता बेचेंगी। बिहान और बालको द्वारा एसएचजी महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके बेहतर जीवनशैली को सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक मजबूत कदम है। कलेक्ट्रेट परिसर…
कोरबा, महानवमीं के अवसर पर शुक्रवार को परसाभाठा के गली नंबर 3 गुप्ता गली में सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव समिति द्वारा महाभंडारा का आयोजन किया गया। रात 8 बजे शुरू हुआ महाभंडारा देर रात तक चलता रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। करीब 2 हजार से अधिक श्रद्धालु ने माता जगतजननी का श्रद्धा से महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। समिति के सदस्यों ने सभी को श्रद्धा से महाप्रसाद वितरित किए। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर समिति के संरक्षक व महाभंडारा के आयोजन के विशेष सहयोगी वरिष्ठ नेता व टीवीएस एजेंसी के संचालक श्री केदारनाथ अग्रवाल…
कोरबा , शक्ति की उपासना के ये नौ दिन, उर्जा आत्मसात करने के होते हैं। सही मायने में शक्ति को पहचानना ही नवरात्र उत्सव मनाना है। महिलाएं अपने आंतरिक शक्ति को पहचानते हुए समाज में खुद को सशक्त बना रही हैं। कंपनी ने स्थानीय समुदाय की लड़कियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए उल्लेखनीय पहल कियें हैं। समावेशी और समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कंपनी के सामुदायिक विकास प्रयासों में प्रमुख स्तंभ है। लड़कियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वावलंबन, पोषण और मार्गदर्शन में कंपनी द्वारा संचालित नंदघर, वेदांता स्किल स्कूल, नयी किरण एवं कनेक्ट परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहें हैं। महिला एवं…

