Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    September 14, 2026

    जयसिंह अग्रवाल ने दी गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं

    September 13, 2026

    सीतामढ़ी में रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई- 9 वाहन जब्त

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»हर मोबाइल पर गूंजा अलर्ट, लोग हुए पैनिक: 3 घंटे में भीषण आंधी-तूफान, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
    कोरबा

    हर मोबाइल पर गूंजा अलर्ट, लोग हुए पैनिक: 3 घंटे में भीषण आंधी-तूफान, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaMay 30, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा/रायगढ़/शक्ति/सरगुजा, 30 मई 2026। आज शाम अचानक मौसम ने करवट ली और इसी बीच एक साथ हजारों मोबाइल पर बजा अलर्ट अलार्म लोगों के बीच हड़कंप मचा गया। कोई मोबाइल में रील देख रहा था तो कोई अपने काम में व्यस्त था, लेकिन अचानक तेज अलर्ट साउंड ने सभी को चौंका दिया।

    कुछ ही सेकेंड में जब लोगों ने मैसेज पढ़ा, तब स्थिति स्पष्ट हुई। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी में बताया गया कि अगले 3 घंटों के भीतर कोरबा, रायगढ़, शक्ति और सरगुजा जिलों के अलग-अलग क्षेत्रों में तेज आंधी, भारी बारिश और बिजली गिरने की प्रबल संभावना है।
    अलर्ट मिलते ही शहर से लेकर गांव तक हलचल मच गई। बाजारों में मौजूद लोग जल्दबाजी में घरों की ओर लौटते नजर आए, वहीं कई जगहों पर दहशत का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर भी यह अलर्ट तेजी से वायरल होने लगा।
    मौसम विभाग के अनुसार, तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं, जिससे पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और जान-माल के नुकसान का खतरा बना हुआ है।
    प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि वे घरों में ही सुरक्षित रहें, खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। बिजली कड़कने के दौरान मोबाइल का सीमित उपयोग करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें।
    विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मोबाइल अलर्ट सिस्टम भारत सरकार की नई पहल का हिस्सा हैं, जिसका उद्देश्य आकस्मिक आपदाओं की सूचना समय रहते हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। इससे लोगों को पहले से सतर्क होकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।
    सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र लहरे ने कहा कि हमें ऐसे अलर्ट से घबराने की बजाय सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर के इलेक्ट्रिक उपकरणों के स्विच बंद कर दें, मोबाइल को सुरक्षित रखें और यदि यात्रा कर रहे हों तो तुरंत किसी सुरक्षित स्थान पर रुक जाएं।
    यह व्यवस्था आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लागू की गई है, जिससे संभावित आपदाओं में जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    September 14, 2026

    जयसिंह अग्रवाल ने दी गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं

    September 13, 2026

    सीतामढ़ी में रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई- 9 वाहन जब्त

    September 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    By Ramesh VermaSeptember 14, 20260

    कोरबा /रायपुर,मध्य भारत में कैंसर उपचार के क्षेत्र में अग्रणी बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) द्वारा…

    जयसिंह अग्रवाल ने दी गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं

    September 13, 2026

    सीतामढ़ी में रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई- 9 वाहन जब्त

    September 13, 2026

    जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने किया वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

    September 11, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,925)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.