Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026

    जिला अस्पताल पार्किंग में वाहन नहीं सुरक्षित, चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता

    August 24, 2026

    ड्रीम इंडिया स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»सोसायटियों में पहुंचा चना मगर आपूर्ति अनियमित
    कोरबा

    सोसायटियों में पहुंचा चना मगर आपूर्ति अनियमित

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaFebruary 19, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 तीन माह बाद सोसायटियों में मिलने लगा चना

    कोरबा, जिले में लगभग 3 लाख 16 हजार 61 हितग्राही परिवार यानी गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार हैं। इसके अंतर्गत अन्त्योदय, निराश्रित, प्राथमिकता एवं नि:शक्त कार्डधारी शामिल हैं। इन कार्डधारियों को शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से हर माह चावल, शक्कर, चना सहित अन्य खाद्य सामाग्रियों का वितरण किया जाता है, लेकिन तीन माह पहले चना आपूर्ति कंपनी निविदा समाप्त होने पश्चात से जिले में चना आबंटन की प्रक्रिया बंद हो गई थी। इसके बाद हितग्राहियों की परेशानी बढ़ गई थी। सोसायटी में चना नहीं मिल रहा था। चना लेने के लिए हितग्राही बार-बार सोसायटी का चक्कर काट रहे थे।
    जानकारी के अनुसार हाल ही में नई निविदा होने से तीन माह बाद एक बार फिर जिले के वेयर हाउस में चना भंडारण की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन अभी आपूर्ति प्रक्रिया अनियमित है। जिले में तीन माह बाद सोसायटियों को चना आबंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन इसमें भी पर्याप्त भंडारण नहीं होने की वजह से हितग्राही परेशान हैं। किसी सोसायटी से दो तो, कहीं एक माह का चना हितग्राहियों को वितरण किया जा रहा है। इसकी वजह सोसायटी में पर्याप्त चना नहीं होने का हवाला दिया जा रहा है। वेयर हाउस से सोसायटियों को चना आबंटन फरवरी माह के पहले सप्ताह से शुरू किया गया। इस कारण कई सोसायटियों में अभी तक चना की आपूर्ति नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि लगभग शहरी क्षेत्र के लगभग 70 फीसदी से अधिक दुकानों तक चना पहुंच पाया है। इसमें भी कहीं एक तो कहीं दो माह का चना आबंटन हुआ है। इसी आधार पर हितग्राहियों को सोसायटियों की ओर से चना वितरण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि माह समाप्त होने के बाद पिछले माह की प्राप्त नहीं होने वाली सामाग्री स्वत: ही लेप्स हो जाती है। खाद्य सामाग्री वितरण के लिए पुन: अनुमति लेनी होती है। यह अनुमति मुख्यालय की ओर से दी जाती है। हितग्राहियों को फरवरी माह का खाद्य सामाग्री वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा नवंबर माह में जिन हितग्राहियों को चना वितरण नहीं हो सका था, उन्हें सोसायटियों से फरवरी के साथ नवंबर माह का चना वितरण जा रहा है। चना का आबंटन दो माह का शुरू हो सका है। जिन सोसाइटियों में चना का पर्याप्त भंडारण हुआ है, वहां फरवरी और नवंबर का चना दिया जा रहा है।
    बताया जा रहा है कि जिले में चना का भंडारण प्रक्रिया धीरे-धीरे शुरू हुई है। वर्तमान में दो माह का चना पहुंच रहा है। इस कारण दिसंबर और जनवरी माह का चना प्राप्त करने के लिए अभी हितग्राहियों को इंतजार करना होगा। हालांकि यह चना भी जल्द उपलब्ध कराने की बात कही गई है। इसके लिए मुख्यालयों से सोसायटियों की आईडी खोली जाएगी। इसके बाद ही हितग्राहियों को चना वितरण हो सकेगा।

      Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
      Ramesh Verma
      Ramesh Verma

      Mob. 9144488800, 9685187361

      Related Posts

      आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

      August 24, 2026

      जिला अस्पताल पार्किंग में वाहन नहीं सुरक्षित, चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता

      August 24, 2026

      ड्रीम इंडिया स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

      August 23, 2026
      Stay In Touch
      • Facebook
      • Twitter
      • Instagram
      • YouTube
      • WhatsApp
      Don't Miss
      कोरबा

      आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

      By Ramesh VermaAugust 24, 20260

      कोरबा,छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की कहानी में कुछ संस्थानों का योगदान केवल उनके उत्पादन आंकड़ों…

      जिला अस्पताल पार्किंग में वाहन नहीं सुरक्षित, चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता

      August 24, 2026

      ड्रीम इंडिया स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

      August 23, 2026

      शोक समाचार : सहदेव पाल का निधन, कल अन्त्येष्टि

      August 21, 2026
      Contact Us
      Contact Us

      Ramesh Verma
      Owner

      📍 Address:
      372, ITI Rampur Basti
      Korba, Chhattisgarh, India – 495677

      📞 Mobile:
      9144488800
      9685187361

      📧 Email:
      khabarurja.com@gmail.com

      Categories
      • Blog (54)
      • कोरबा (2,898)
      • छत्तीसगढ़ (168)
      • दुनिया (28)
      • देश (50)
      • मनोरंजन (25)
      post calendar
      August 2026
      M T W T F S S
       12
      3456789
      10111213141516
      17181920212223
      24252627282930
      31  
      « Jul    
      Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
      • About Us
      • Privacy Policy
      • Disclaimer
      • Terms & Conditions
      • Contact Us
      © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.