Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026

    जिला जेल कोरबा में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने कैदी भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, देखिए वीडियो

    August 28, 2026

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल,शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी जरिता लैतफलांग ने स्थानीय निकाय चुनावों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण टिप्स
    कोरबा

    प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी जरिता लैतफलांग ने स्थानीय निकाय चुनावों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण टिप्स

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaDecember 6, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 हमें नई ऊर्जा व एकजुटता के साथ कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करना है – जरिता।

    0 पार्टी चाहे किसी को भी टिकट दे, हमें पार्टी हित में पूरी निष्ठा से काम करते हुए अपने प्रत्याशी को विजयी बनाना है – जयसिंह अग्रवाल।

    कोरबा,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी सुश्री जरिता लेतफलांग ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा व एकजुटता के साथ आगामी नगरीय निकाय व पंचायत चुनावों में पूरी ईमानदारी से कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए पार्टी हित में काम करने की अपील करते हुए उम्मीद जताई है कि एक बार पुनः कोरबा निगम में कांग्रेस की सरकार बनाने में आप कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। सह प्रभारी जरिता कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के लिए कोरबा टीपी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में अपने विचार व्यक्त कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आप सब की एकजुटता व निष्ठापूर्वक किए गए कार्यों की वजह से पार्टी को मजबूती मिलेगी और सही मायने में वही आपकी विशिष्ट पहचान होगी। सुश्री जरिता ने पार्टी संगठन के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों से बैठक में शामिल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से उम्मीद जताई है कि उनकी कड़ी मेहनत व लगन से कोरबा नगर निगम में पूर्ण बहुमत से पार्षद और महापौर को विजय प्राप्त होगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुश्री जरिता आज कोरबा लोकसभा क्षेत्र के कोरबा, रामपुर, कटघोरा, पाली तानाखर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के लिए आगामी स्थानीय चुनावों के मद्देनगर बैठकें ले रही हैं।
    उन्होंने बैठक में उपस्थित समस्त लोगों में नई ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि हम सब को पूरी एकजुटता से पंचायतों और नगरीय निकाय के चुनावों हेतु कार्य करने की जरूरत है ताकि सभी क्षेत्रों में विकासोन्मुखी कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके। आगामी नगरीय निकाय व पंचायती चुनावों की दृष्टि से सह प्रभारी द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में लगातार बैठकें करते हुए कांग्रेसजनों में नई ऊर्जा का संचार किया जा रहा है।
    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों पर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद कभी भी स्थानीय निकायों व पंचायतों आदि के चुनावों की घोषणा की जा सकती है। ऐसी स्थिति में आपको यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि एक वार्ड से पार्टी का टिकट हासिल करने के लिए एक से अधिक दावेदार हो सकते हैं जिनमें से किसी एक को ही टिकट मिल सकेगा। पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट दें, उसको पूर्ण समर्थन देते हुए पूरा सहयोग करना है और उसको विजयी बनाने के लिए पूरी ईमानदारी व मेहनत से काम करना है। किसी भी वार्ड में पार्षद अथवा किसी भी कार्यकर्ता के साथ सैद्वान्तिक अथवा वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन हर स्तर पर आपको संवाद जारी रखना है और व्यक्तिगत मतभेदों को भूलकर पार्टी हित को सर्वोपरि स्थान देना है।
    बैठक में उपस्थित पार्षदों ने अपने विचार व्यक्त किए और चुनावी रणनीति के तहत महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे जिनकी सराहना की गई और जरिता द्वारा नोट भी किया गया।
    बैठक के दौरान महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि हरिश परसाई, सुरेश सहगल, कुसुम द्विवेदी, गजानंद साहू, रेखा त्रिपाठी, प्रदीप पुरायणे, राकेश पंकज, नत्थूराम यादव, पुष्पा पात्रे, रामइकबाल सिंह, प्रदीप अग्रवाल, मुकेश राठौर, एफ डी मानिकपुरी, ए डी जोशी, सुनीता तिग्गा, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, दुष्यंत शर्मा, राजेन्द्र तिवारी, पार्षद बसंत चंद्रा, पालूराम साहू, रोपा तिर्की, सुकसागर, निर्मलकर, संतोष लांझेकर, रवि चंदेल, देवी दयाल तिवारी, बद्री किरण, कृपाराम साहू, गंगा भारद्वाज, अविनाश बंजारे, देव जायसवाल, मनकराम साहू, रामगोपाल यादव, द्रोपती तिवारी, मुन्ना खान, गिरधारी बरेठ, अश्वनी पटेल, शशी अग्रवाल, गणेश दास महंत, महेन्द्र सिंह चौहान, रवि खुंटे, गीता महंत, रामायण दास महंत, डॉ. मोती चन्द्रा, वीरसाय धनवार, देवीदयाल तिवारी, सिकंदर मेमन, आशीष अग्रवाल, सीताराम चौहान आदि ने भी बैठक को संबोधित किया तथा अपने-अपने सुझाव दिये। कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर जरिता लेतफलांग का पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत उद्बोधन निगम सभापति श्यामसुंदर सोनी ने दिया तो आभार प्रदर्शन पुष्पा पात्रे ने किया। कार्यक्रम का संचालन कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर ने किया।

    बैठक में मुख्य रूप से शांता मंडावे, त्रिवेणी मिरी, देवकी नंदन सिंह, कुंज बिहारी, महेन्द्र निर्मलकर, लक्ष्मी महंत, पंचराम आदित्य, सत्यप्रकाश साहू, लखन लाल सहिस, बसंत राम टंडन, सुनील निर्मलकर, अजीत बर्मन, जीवन चौहान, देव जायसवाल, बी लकड़ा, केशरपुरी गोस्वामी, ज्ञानचंद्र राठौर, रामनाथ साहू, मनहरण राठौर, आबिद अख्तर, जवाहर निर्मलकर, शहजाद अहमद खान नितेश यादव, कुशल साहू, ओम प्रकाश, आशीष जलतारे, लक्ष्मण लहरे, अशोक नारंगे, संतोष यादव, अमित सोनी, चालेश्वर सिंह, विजय यादव, सरफुद्दीन आलम, प्रयुष भारद्वाज, गोपाल यादव, मुस्लिम खान, टिकी महंत, त्रिवेणी मिरी, माधुरी धु्रव, संगीता यादव, पुरूषोत्तम अग्रवाल, सुरज राम रजक, कमलेश यादव, लक्ष्मी प्रसाद, क्रांति यादव, पूर्णिमा यादव, हमीदुन, रेशमा बैगम, काजल, टेकराम श्रीवास, अंजल लहरे, मुस्कान महंत, सरोज सिंह, रागनी पटेल, ललीता गभेल, गीता, पूजा, श्रीवास्तव, हसीना बेगम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के विभन्न मोर्चा सेवादल, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026

    जिला जेल कोरबा में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने कैदी भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, देखिए वीडियो

    August 28, 2026

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल,शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    By Ramesh VermaAugust 28, 20260

    कोरबा,वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारियों और समुदाय…

    जिला जेल कोरबा में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने कैदी भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, देखिए वीडियो

    August 28, 2026

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल,शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 27, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म

    August 27, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,902)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.