Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

    August 31, 2026

    किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

    August 30, 2026

    जवाली में धूमधाम से मनाया गया भोजली विसर्जन पर्व, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»11 हजार मनोकामना ज्योति कलश से जगमगा उठा मां सर्वमंगला मंदिर का दरबार, नौ दिनों तक शहर में रहेगी नवरात्रि की धूम
    कोरबा

    11 हजार मनोकामना ज्योति कलश से जगमगा उठा मां सर्वमंगला मंदिर का दरबार, नौ दिनों तक शहर में रहेगी नवरात्रि की धूम

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaOctober 3, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा , आज 3 अक्टूबर, गुरुवार से नवरात्रि का आरम्भ हो चुका है। नवरात्रि का पहला दिन माता शैलपुत्री को समर्पित होता है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का भी विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यता है कि नवरात्रि पर कलश स्थापना करने से माता दुर्गा की विशेष कृपा मिलती है। साथ ही नवरात्रि में जौ बोने का भी बहुत महत्व है। आइए, जानते हैं नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना और जौ बोने के पीछे का कारण और विशेष महत्व क्या है।
    जिले के कोरबा स्थित हसदेव नदी के किनारे स्थापित मां सर्वमंगला मंदिर एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। भक्तों की सुबह से भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने धूमधाम से माता की आराधना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा हुआ है।
    मंदिर परिसर में नवरात्र को लेकर खास तैयारियां की गई हैं। मंदिर परिसर में भव्य सजावट की गई है, साथ ही श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तमाम व्यवस्थाएं भी की गई हैं। इसके साथ ही मंदिर में इस नवरात्र पर लगभग 11 हज़ार ज्योति कलश की स्थापना हुई है।

    मंदिर के पुजारी राजपुरोहित नमन पाण्डेय
    मनोकामना ज्योति कलश के दर्शन के लिए भी सुबह से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। भक्तों की इस श्रद्धा से सर्वमंगला मंदिर का वातावरण धार्मिक और उत्सवमय हो गया है। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं।
    मंदिर के पुजारी राजपुरोहित नन्हा नमन पाण्डेय ने बताया कि नवरात्रि के दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर में आने से पहले अपनी सुरक्षा और स्वच्छता का ध्यान रखें।
    सर्वमंगला मंदिर कोरबा में नवरात्रि के दौरान हर साल भक्तों का तांता लगता है, लेकिन इस बार की व्यवस्थाएं विशेष रूप से की गई हैं। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।

    0 नवरात्रि में कलश स्थापना क्यों की जाती है
    कलश को तीर्थो का प्रतीक माना जाता है और इसकी स्थापना एक जगह पर सभी देवी-देवताओं का आवाह्नन करने के लिए की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कलश के विभिन्न भागों में त्रिदेवों का वास होता है। कलश का आकार गोल होता है और इसका मुख छोटा होता है। कलश के मुख में भगवान विष्णु, कंठ में भगवान शिव और मूल में ब्रह्मा जी का स्थान माना गया है। कलश का मध्य भाग मातृशक्तियों का निवास स्थान माना जाता है। इस कारण से नवरात्रि में कलश स्थापना का विशेष महत्व है

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

    August 31, 2026

    किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

    August 30, 2026

    जवाली में धूमधाम से मनाया गया भोजली विसर्जन पर्व, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक

    August 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

    By Ramesh VermaAugust 31, 20260

    कोरबा, वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने लॉजिस्टिक्स…

    किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

    August 30, 2026

    जवाली में धूमधाम से मनाया गया भोजली विसर्जन पर्व, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक

    August 30, 2026

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,905)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.