Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश

    June 23, 2026

    बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक

    June 22, 2026

    कोरबा की वरिष्ठ पत्रकार डॉ. निर्मला शर्मा रानी लक्ष्मी बाई सम्मान के लिए चयनित

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»कारगिल विजय की रजत जयंती समारोह आयोजित
    कोरबा

    कारगिल विजय की रजत जयंती समारोह आयोजित

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJuly 27, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा,पूर्व सैनिक सेवा संघ कोरबा के तत्वाधान में सुभाष चौक निहारिका में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रजत जयंती कार्यक्रम मनाया गया।
    कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम के रजत जयंती समारोह में महापौर राजकिशोर प्रसाद मुख्य अतिथि एवं पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी, पार्षद सुख सागर निर्मलकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
    कार्यक्रम के प्रारम्भ मे कारगिल युद्ध में शहीद वीर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वीर शहीदों के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया तथा मौन धारण कर उन्हें याद किया।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर राजकिशोर प्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज से 25 वर्ष पूर्व कारगिल युद्ध में हमारे वीर जवानों ने दुश्मनों के छक्कें छुड़ा दिये थे। एक तरफ सीधी ढ़लान वाली ऊंची पर्वत वही दूसरी ओर -15 डिग्री तापमान पर खड़े हमारे जवान प्रतिकुल परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारे और देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए अंतिम क्षण तक बहादुरी के साथ लड़ते हुए विजय ध्वज फहराने मे कामयाब रहें।
    कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल ने कहा कि कारगिल युद्ध के बारे में देश के सभी लोगों को पता है। इस युद्ध में 500 से अधिक जवानों ने बलिदान दिया वही सैंकड़ो वीर जवान घायल हुए थे। रेणु अग्रवाल ने बताया कि र्प्याप्त मात्रा मे गोला-बारूद नही होने के बावजूद बेहद ही समझदारी के साथ हमारे वीर जवानों ने इस लड़ाई को निर्णायक पल तक पहुंचाया। मैं उन सभी वीर जवानों को नमन करती हूॅ। कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए पूर्व सैनिक संघ के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन मुकेश अदलखा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को हमें 25 वर्ष पूर्व के कारगिल संघर्ष की याद दिलाता है।इस अवसर पर हम अपने सेना के पराक्रम के प्रति श्रद्धांजली अर्पित करते है।

    कार्यक्रम के अंत में अभार व्यक्त करते हुए पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष बी के सिंह ने कहा कि भारत-पाक नियंत्रण रेखा के पास दुर्गम पहाड़ों पर लड़ा गया कारगिल की लड़ाई में भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस और पराक्रम दिलाते हुए विरोधियों को धराशाही कर भारत का नाम रोशन किया। इस कामयाबी को भारतवासी कभी भी भूल नही पायेंगे।कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संघ के पदाधिकारी सदस्यगण सहित आमजन काफी संख्या में उपस्थित होकर शहीद हुए वीर जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश

    June 23, 2026

    बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक

    June 22, 2026

    कोरबा की वरिष्ठ पत्रकार डॉ. निर्मला शर्मा रानी लक्ष्मी बाई सम्मान के लिए चयनित

    June 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश

    By Ramesh VermaJune 23, 20260

    कोरबा,वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व योग दिवस…

    बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक

    June 22, 2026

    कोरबा की वरिष्ठ पत्रकार डॉ. निर्मला शर्मा रानी लक्ष्मी बाई सम्मान के लिए चयनित

    June 22, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिला पत्रकार समूह ने किया योग कार्यक्रम का आयोजन

    June 22, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,792)
    • छत्तीसगढ़ (165)
    • दुनिया (26)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.