Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल उपचार जारी

    April 28, 2026

    अनिल अग्रवाल ने सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

    April 27, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों की स्मृति रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न: शहरवासियों ने निभाई सहभागिता

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»स्व. बिसाहूदास महंत जी की 46वीं पुण्यतिथि पर किया गया याद, दी गई श्रद्धांजलि ,पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित कांग्रेस पदाधिकारी रहे उपस्थित
    कोरबा

    स्व. बिसाहूदास महंत जी की 46वीं पुण्यतिथि पर किया गया याद, दी गई श्रद्धांजलि ,पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित कांग्रेस पदाधिकारी रहे उपस्थित

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJuly 23, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा,छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जननेता स्व. बिसाहूदास महंत जी को उनकी 46 वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। कोरबा के ओपन थियेटर घण्टाघर के पास स्थित बिसाहूदास महंत स्मृति उद्यान में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    स्मृति उद्यान में स्थापित स्व. बिसाहू दास महंत जी की आदमकद प्रतिमा पर छ.ग. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, सुरेश सहगल, सुरेन्द्र लांबा, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई, लक्ष्मी देवांगन, पाली तानाखार विधायक प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, एफ डी मानिकपुरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव बी एन सिंह, अशोक जायसवाल, मनोज चौहान, तनवीर अहमद, लखन लाल सहिस, चन्द्रकुमार पाण्डेय, रामकुमार चन्द्रा, टीकाराम मनहर, सुरजदास मानिकपुरी, अनवर राजा, सीमा उपाध्याय, एस मूर्ति, दिनेश सोनी, रज्जाक अली, हाजी इकबाल दयाला, सीताराम चौहान, पालूराम साहू, सुखसागर निर्मलकर, सुरति कुलदीप, बसंत चन्द्रा, रामगोपाल यादव, प्रदीप अग्रवाल, रोपा तिर्की, अरूण वर्मा, मस्तुल सिंह कंवर, राजेश यादव, लक्ष्मी महंत, शशी अग्रवाल, प्रेमलता मिश्रा, राकेश पंकज, अमित सिंह, अशोक लोध, नफीसा हुसैन, द्रोपति तिवारी, एडी जोशी, महेन्द्र निर्मलकर, त्रिवेणी मिरी, महेन्द्र थवाईत, चंद्रशेखर महाराज, पोषक दास महंत, फुल दास महंत सहित कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि भौतिक रूप से हमारे बीच आज भले ही बाबूजी नहीं है किन्तु अप्रत्यक्ष रूप से सदैव उनका आशीर्वाद हम पर बना रहता है। उनका पूरा जीवन सादगी और त्याग से परिपूर्ण रहा। उनसे प्रेरणा लेकर हम कठिन लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. महंत ने कहा कि बाबूजी ने राजनीति को सेवा कार्य मानते हुए आमजनों के बीच विशिष्ट पहचान बनाई। उनकी कल्पना के कारण बहुत पहले छत्तीसगढ़ राज्य का जो बीजारोपण हुआ था, वह अब हमारे सामने अलग प्रदेश के तौर पर मौजूद है।
    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बिसाहूदास महंत जी को लोकप्रिय जनप्रिय नेता निरूपित करते हुए उनकी कार्यशैली पर रौशनी डाली। उन्होने बताया कि स्व. महंत ने चार बार मध्यप्रदेश में कैबिनेट मंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाई। उनके कार्य निर्वहन की क्षमता अब भी हमारे लिये प्रेरणास्त्रोत है।
    सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि बिसाहूदास महंत जी ने सादा जीवन उच्च विचार की अवधारणा को जीवंत करते हुए एक बेहतर मिसाल कायम की। हजारों लोग उनसे सिर्फ इसी वजह से प्रेरित हुए। उनके द्वारा मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष के बतौर किये गये कार्यों से हमें बहुत कुछ सीख लेने की आवश्यकता है।
    महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि भारत गांवों का देश है और गांवों में ही भारत की आत्मा निवास करती है। बिसाहूदास जी ने राजनैतिक कैरियर में ग्रामीण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और पुरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ उच्च मूल्यों के आधार पर राजनीति करते हुए अलग पहचान बनाई। श्री प्रसाद ने आगे कहा कि स्व. बिसाहूदास महंत जी छत्तीसगढ़ के माटी के लाल बहादुर एवं जन सेवक थे। हाथ करघा से निर्मित कोसा वस्त्र उद्योग को अन्तर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का श्रेय भी बिसाहू दास महंत जी को जाता है।
    इस अवसर पर कोरबा, रामपुर, पाली-तानाखार, कटघोरा, जॉजगीर, सक्ती, चाम्पा व कोरिया आदि स्थानों से भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल उपचार जारी

    April 28, 2026

    अनिल अग्रवाल ने सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

    April 27, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों की स्मृति रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न: शहरवासियों ने निभाई सहभागिता

    April 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल उपचार जारी

    By Ramesh VermaApril 28, 20260

    कोरबा,कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर बसे ग्राम फरसवानी में देर रात्रि एक अत्याधिक दर्दनाक सड़क दुर्घटना…

    अनिल अग्रवाल ने सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

    April 27, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों की स्मृति रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न: शहरवासियों ने निभाई सहभागिता

    April 27, 2026

    श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा के चुनाव विवाद पर सहायक पंजीयक बिलासपुर ज्ञान प्रकाश साहू द्वारा पारित ऐतिहासिक एवं निष्पक्ष निर्णय,धारा 27 के अंतर्गत सी.ए. गोपाल अग्रवाल की निर्वाचित कार्यकारिणी वैध घोषित

    April 27, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,734)
    • छत्तीसगढ़ (162)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.