कोरबा

ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की तस्करी, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

0 दो आरोपी गिरफ्तार, ढाई लाख रुपए से अधिक कीमत के मैकडॉवेल्स, सिग्नेचर, रॉयल स्टेज व ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की के कुल-912 पाव जब्त

कोरबा,कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर और सहायक आयुक्त आबकारी सौरभ बख्शी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 29/06/2024 को आबकारी उपनिरीक्षक डॉ. सुकांत पांडेय द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर NH130 बिलासपुर अंबिकापुर हाईवे में चकचकावा पहाड़ी थाना कटघोरा के पास घेराबंदी कर अनुपपुर से चोटिया पसान रास्ते से आ रही वाहन बोलेरो क्रमांक MP65ZB4549 को रोका गया। वाहन में नवीन शिवहरे पिता दुर्गेश उम्र 29वर्ष साकिन जैतहारी थाना अनूपपुर राज्य मध्यप्रदेश व मनोज खटीक पिता छेदीलाल उम्र 32 वर्ष साकिन मनेंद्रगढ़ ज़िला कोरिया उपस्थित मिले। वाहन की तलाशी लिए जाने पर 6 पेटी सिग्नेचर,5 पेटी मैकडॉवेल्स no 1 पाव,5 पेटी रॉयल स्टेज पाव,03 पेटी ब्लेंडर प्राइड पाव कुल 164.16 बल्क ली मदिरा बरामद की गयी।आरोपीयों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क),34(2),36,59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों जेल दाखिल करने की कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक डॉ सुकान्त पांडेय,आशीष उप्पल आबकारी मुख्य आरक्षक अजय तिवारी नगर सैनिक राजेश दुबे,प्रजेश सिंह एवम् अंबिका का सराहनीय योगदान रहा.

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button