Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

    August 31, 2026

    किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

    August 30, 2026

    जवाली में धूमधाम से मनाया गया भोजली विसर्जन पर्व, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 2
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»बलौदा बाजार जिले की घटना को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
    कोरबा

    बलौदा बाजार जिले की घटना को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJune 19, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा , बलौदा बाजार जिले में घटित घटना एवं घटना के उपरांत प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा अपेक्षा अनुरूप निर्णय न लेकर निरीह एवं आमजनमानस को लगातार परेशान किए जाने का आरोप लगा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन अंचल के सुभाष चौक निहारिका क्षेत्र में किया गया।
    इस अवसर पर कटघोरा क्षेत्र के पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर ने कहा कि “जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब हो गयी। भाजपा सरकार के राज्य में अपराधी बेलगाम हो गये है। नागरिक और समाज का हौसला बनाये रखना और कोई घटना हो उससे पहले सख्ती से कार्यवाही करना सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन भाजपा सरकार सभी पैमानों और बिंदु में असफल हुयी है।”
    सभा को संबोधित करते हुए सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ने कहा कि “सतनाम समाज शांति का पुजारी है। गुरु घासीदास के अनुयायी होने के नाते हमेशा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हैं और आज भाजपा सरकार समाज के साथ षड्यंत्र करके उन्हें छल कर रही है।”
    जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर श्रीमती सपना चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि “बलोदा बाजार की घटना इस सरकार की नाकामी का नतीजा है। छत्तीसगढ़ में जब भी पुलिस के द्वारा आम जनता किसानों एवं आदिवासियों के ऊपर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया या गोलीकांड किया गया। तब-तब भाजपा की सरकार रही है। भाजपा हमेशा आम जनता का दमन करती रही है।”
    इसी कड़ी में कार्यक्रम आयोजन सहप्रभारी राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि “बलौदाबाजार प्रकरण में बेकसूर लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। लेकिन आयोजनकर्ता, टेंट लगाने वाले, भोजन व्यवस्था वालों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है ? वो पुलिस के नाक के नीचे बैठे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सरकार के प्रतिनिधि मंडल को बुलाकर बात करते तो कोई रास्ता निकल जाता और जो जानकारी है उसको साझा करते।”
    धरना प्रदर्शन आयोजन के सहप्रभारी हरीश परसाई ने कहा कि “आज कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन के माध्यम से प्रदेश की भाजपा सरकार से बलोदा बाजार घटना की सीबीआई जांच की मांग करती है और निर्दाेष लोगों को जो पुलिस ने पकड़ के रखा है उन्हें छोड़ने की मांग करती है। गिरौधपुरी एवं बलौदा बाजार के असल दोषियों को पकड़ने की मांग के साथ ही साथ हम पुलिस से भी या मांग करते हैं कि वह सार्वजनिक करें।”
    श्यामसुंदर सोनी, नारायण प्रसाद कुर्रे, महेन्द्र सिंह चौहान, प्रदीप पुरायणे, दुष्यंत शर्मा, देवप्रसाद रत्नाकर, पुष्पा पात्रे, राकेश पंकज, विकास सिंह (विक्की), यु.आर. महिलांगे, सनीस कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सहप्रभारी राजकिशोर प्रसाद ने किया और आभार प्रदर्शन संतोष राठौर ने किया।
    धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप उषा तिवारी, देवप्रसाद रत्नाकर, रामकुमार सिंह राठौर, मुकेश राठौर, सुरेश सहगल, रवि खुंटे, वीरेंद्र चंदन, बुद्धेश्वर प्रसाद चौहान, विजय आनंद, अश्वनी पटेल, दीपक टंडन, प्रशांत सिंह, नारायण लाल कुर्रे, गंगाराम भारद्वाज, टेकराम श्रीवास, बिसाहूराम कुम्भकार, संजू अग्रवाल, बसंत कुमार चंद्र, आरिफ खान, त्रिवेणी मिरी, गीता गभेल, द्रोपदी तिवारी, हाजी इकबाल दयाला, रवि पी सिंह, अशोक नारंगे, संतोष कुमार यादव, हीरालाल गोस्वामी, जनमपुरी गोस्वामी, लक्ष्मण लहरे, सीताराम चौहान, अरमान, सच्चिदानंद राय, के.एल. मिश्रा, के.ए. नरसिंहा, शशी अग्रवाल, रूपा मिश्रा, अशोक कुमार श्रीवास, चित्रलेखा श्रीवास, प्रदीप राम जायसवाल, मो. यूनूस मेमन, डॉ. गोपाल यादव, राजेंद्र सूर्यवंशी, चंद्रकुमार पांडेय, महेन्द्र सिंह चौहान, रामकुमार चंद्रा, पवन कुमार चौहान, अनवर रजा, सुखसागर निर्मलकर, अभय सिंह, गणेश दास महंत, किसन श्रीवास, अरविंद सिंह, लक्ष्मीनारायण देवांगन, मनहरण कुमार राठौर, गजानंद प्रसाद साहू, पवन विश्वकर्मा, शकील अंसारी, वीरू मांझी, गोलू, संजय यादव, संतोष कुमार गोंड, छबिराम, विजय कुमार, कृपाराम साहू, पालूराम साहू, टिंकी मानिकपुरी, हमीदुनू, रेशमा बेगम, शैलेन्द्र सिंह, संतोष लांझेकर, लक्ष्मी बंछोर, अर्चना उपाध्याय, सुभाष, गनेश राम बघेल, लखन लाल सहीस, लक्ष्मी महंत, मुन्नी नायक, कुंजबिहारी साहू, विरेन्द्र कुमार राठौर, श्यामा सारथी, मोंगरा चतुर्वेदी, रंजीता सारथी, सुशीला महंत, शीला वर्मा, दिलेश्वरी देवांगन, सुमित्रा शर्मा, प्रमिला वर्मा, रानी रामबाई महंत, मनीषा, इतवारा शर्मा, ममता शर्मा, पुनीबाई कुर्रे, संगीता बरेठ, जगर बाई नामदेव, गिन्ती देवी, राजेश्वरी, गनेशी महंत, किरण महंत, बुधवारा बाई पटेल, नेतादून विद्या नामदेव, मंजू नामदेव, चमरिन नामदेव, रेनु साहू, सुभावती साहू, ममता साहू, मंजू साहू, रोशनी बघेल, नानबाई बघेल, अनिता सारथी, सरिका सिंह, रिता साह, रिया यादव, लीलावती, शिवकुमारी सारथी, सुमन साहू, पंचराम सारथी, कुमार बघेल, चेतन साहू, मंजू नामदेव, मधु नामदेव, बंसती महंत, दामिनी नेताम, नंदनी महंत, चन्द्रिका चौहान, मीरा देवी, हीरा चौहान, कुन्ती महंत, रजनी चौहान, बिन्दू चौहान, मोंगरा बाई, पुष्पा महंत, अमिना, कान्ति बाई, चांदनी साहू, अकती चौहान, सत्यम, रंभन दास, मीरा महंत, संगीता जांगडे, श्यामबाई खंटे, राजेन्द्र महंत, अजय दीवान आदि उपस्थित थे। उपरोक्त समस्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा कार्यालय महामंत्री सुरेश कुमार अग्रवाल ने दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

    August 31, 2026

    किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

    August 30, 2026

    जवाली में धूमधाम से मनाया गया भोजली विसर्जन पर्व, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक

    August 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

    By Ramesh VermaAugust 31, 20260

    कोरबा, वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने लॉजिस्टिक्स…

    किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

    August 30, 2026

    जवाली में धूमधाम से मनाया गया भोजली विसर्जन पर्व, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक

    August 30, 2026

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,905)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.