कोरबा , जिले में एक दुष्कर्म का अपराध सिद्ध होने पर दोषी युवक को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई है। उस पर हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। घटना फरवरी 2023 की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार कोरबा में रहने वाले एक युवती अपनी सहेली के साथ कनकी मेला गई थी। मेले में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। दोनों एक-दूसरे से बातें करने लगे थे। युवक का युवती के घर आना-जाना भी था। मार्च 2023 को युवती घर में अकेली थी। इस बीच युवक उसके घर पहुंच गया। उसने लडक़ी से जोर-जबरदस्ती कर संबंध बनाया और घटना की जानकारी परिवार वालों को देने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी लडक़ी ने कई दिनों तक परिवार से जानकारी छिपाई। इस बीच युवक उसे परेशान करता रहा तब घटना की जानकारी उसने अपने माता-पिता को दी। तब पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इसकी सुनवाई कोरबा के फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही थी। न्यायाधीश ने युवक को दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई।



