कोरबा

जागरूकता अभियान : सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए यातायात,आरटीओ और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने चलाई जागरूकता अभियान, देखिए वीडियो…

0 टीपी नगर इंदिरा स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित

कोरबा , पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी के दिशा निर्देशन में सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए लगातार यातायात पुलिस द्वारा प्रयास कर रही है इसी के तहत आज यातायात पुलिस आरटीओ और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा टीपी नगर स्थित इंदिरा  स्टेडियम में जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण, बीपी और शुगर की निशुल्क जांच की गई जागरूकता अभियान के तहत 110 स्कूल बसों की जांच की गई वही स्कूल बस चालको के स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया

इसके अलावा वाहनों में जीपीएस, इंडिकेटर, सीसीटीवी कैमरा, फिटनेस, हैंड बॉक्स, आपातकालीन खिड़की की भी जांच की गई यातायात विभाग में पदस्थ asi मनोज राठौर ने बताया कि शहर में लगातार सड़क दुर्घटना हो रही है जिसे रोकने के लिए यातायात पुलिस द्वारा प्रयास कर रही  है हाल ही में बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाभाटा नवधा पंडाल के पास ट्रेलर और ऑटो के बीच हादसा हुआ है दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत भी हुई है यातायात पुलिस लगातार सड़क दुर्घटना को रोकने का प्रयास कर रही है लेकिन चालकों के स्वास्थ्य खराब होने की वजह से और शराब सेवन किए जाने से दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है इसलिए चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है ताकि सड़क दुर्घटनाओं रोका जा सके जागरूकता जांच के बाद चालकों को निशुल्क दवाई भी उपलब्ध कराई गई परीक्षण के दौरान मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग से  डॉक्टर सुमित गुप्ता, डॉक्टर आदित्य गिरी, आरटीओ विभाग से निरीक्षक सुजीत कुमार सिंह, अरविंद कुमार, प्रवीण कुमार ,विवेक सोनी ,सदानंद जांगड़े ,संजय वस्त्रकर, शत्रुघ्न ध्रुव ,लोमस वर्मा, यशवंत कंवर, दिलीप कुमार, यातायात विभाग से सब इंस्पेक्टर गोवर्धन मांझी ,asi मनोज राठौर, साहेब राम, टिकेश्वर साहू, राकेश साहू ,अजय राजवाड़े मुख्य रूप से उपस्थित थे

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button