Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक

    June 22, 2026

    कोरबा की वरिष्ठ पत्रकार डॉ. निर्मला शर्मा रानी लक्ष्मी बाई सम्मान के लिए चयनित

    June 22, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिला पत्रकार समूह ने किया योग कार्यक्रम का आयोजन

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»अग्रवाल सभा के अध्यक्ष बने राजेंद्र अग्रवाल
    कोरबा

    अग्रवाल सभा के अध्यक्ष बने राजेंद्र अग्रवाल

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaApril 3, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा ,अग्रवाल सभा का कार्यकारणी वर्ष 2024-26 के लिए चुनाव शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गया हैं। इस चुनाव में सभी अग्रवालबंधुओ ने अपनी-अपनी भागेदारी निभाते हुए इसे शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने में योगदान दिया। इसमें भागेदारी निभाने वाले, चुनाव शांति पूर्ण संपन्न कराने में अपना विशेष सहयोग देने वाले, मतदाता सभी के लिये जलपान, भोजन आदि की भी व्यवस्था की गयी थी। जो लोग किसी भी कारण से भवन के अंदर आकर अपना मतदान नहीं कर पा रहे थे, उनके लिये बाहर में ही मतदान करवाने की भी व्यवस्था की गयी थी।
    अध्यक्ष पद हेतु त्रिकोणीय मुकाबले में कांटे की टक्कर रही। इसके कारण जीत-हार का फैसला मात्र 4 वोट के अंतर से हुआ। उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर दो-दो प्रत्याशियों के मैदान में होने के कारण कड़ा संघर्ष माना जा रहा था। चुनाव में हुए कांटे की टक्कर में कार्यकारणी वर्ष 2024-26 के लिए संपन्न हुए चुनाव में राजेंद्र अग्रवाल (शरद सौरभ) को अध्यक्ष पद हेतु चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर शिव अग्रवाल (मॉडर्न एग्रो) और कोषाध्यक्ष पद पर रमन अग्रवाल (श्रीराम वस्त्रालय) की जीत हुई।
    श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार की सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान को प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारियों ने पूरी कराई। अग्रवाल सभा में 912 सदस्य मतदान के लिए पात्र पाए गए, लेकिन नई कार्यकारिणी वर्ष 2024-26 के लिए हुए चुनाव में 783 मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किए। मतदान के बाद मतों की गणना शुरू हुई, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए पड़े 783 मतों में से 7 अवैध घोषित किये गए तो 776 वैध माना गया। वैध मतों में से राजेंद्र अग्रवाल (शरद सौरभ) को 362, एस.के. अग्रवाल (अधिवक्ता) को 358 तो शिव कुमार अग्रवाल दर्री रोड को 56 वोट मिले। इस तरह राजेंद्र अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एस.के. अग्रवाल से 4 वोट अधिक प्राप्त कर अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित हो गए हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए 783 मतों में से 4 निरस्त रहे और 779 वोट वैध मिले। इसमें से शिव कुमार अग्रवाल (माडर्न एप्रो) को 510 वोट मिले, जबकि नरेंद्र कुमार अग्रवाल (राज श्री) को 269 वोट प्राप्त हुए। इस तरह शिव अग्रवाल (मॉडर्न एग्रो) 241 वोटों से विजय हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए कुल 783 मत पड़े थे। इसमें से 6 मत निरस्त हुए। कुल वैध 777 मतों में से रमन आग्वाल (श्रीराम वस्त्रालय) को 403 तो राकेश अग्रवाल (नागरमल) को 374 वोट मिले। इस तरह रमन अग्रवाल 29 बोट अधिक पाकर विजयी घोषित हुए। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी छेदीलाल अग्रवाल व उनकी टीम द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक

    June 22, 2026

    कोरबा की वरिष्ठ पत्रकार डॉ. निर्मला शर्मा रानी लक्ष्मी बाई सम्मान के लिए चयनित

    June 22, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिला पत्रकार समूह ने किया योग कार्यक्रम का आयोजन

    June 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको का जुबली पार्क, कोरबा जिले के सुंदर एवं व्यवस्थित पार्को में से होगा एक

    By Ramesh VermaJune 22, 20260

    कोरबा,भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा सिविक सेंटर स्थित नवनिर्मित जुबली पार्क का निर्माण किया…

    कोरबा की वरिष्ठ पत्रकार डॉ. निर्मला शर्मा रानी लक्ष्मी बाई सम्मान के लिए चयनित

    June 22, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिला पत्रकार समूह ने किया योग कार्यक्रम का आयोजन

    June 22, 2026

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    June 20, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,791)
    • छत्तीसगढ़ (165)
    • दुनिया (26)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.