जिले के जश्र रिसोर्ट में महिलाओं से सुश्री सरोज पांडेय ने करी मन की बात
कोरबा ,कोरबा अंचल के जश्न रिसोर्ट में सुश्री सरोज पांडेय ने कोरबा विधानसभा की गृहणी बहनों के साथ अपनों की बात अपनों के साथ कर की, तो वहीं इस कार्यक्रम में शामिल गृहणियों ने भी सुश्री सरोज पांडेय को आश्वस्त करते कहा की हम भी आप के साथ हैं। इस आयोजन में प्रत्येक समाज से लगभग 500 बहनें शामिल हुईं, जिनसे उन्होंने क्षेत्र की समस्या के बारे में जाना और अपने विकास मॉडल को सभी के साथ साझा किया। उन्होंने स्मार्ट, धूलमुक्त, अच्छी शिक्षा, अच्छे स्वास्थ्य पर अपनी बात रखी और कहा की जिले के लिये यह मेरी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि 5 साल श्रीमती महंत के और मेरा 01 साल ही के कार्य में लोगों को फर्क दिखेगा।
इस कार्यक्रम में हौजी, प्रश्न उत्तरी, इत्यादि मनोरंजक खेल भी हुए। खेल में विजयी प्रतिभगियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को लेकर महिलाओ में काफी उत्साह रहा। बीजेपी प्रत्याशी सुश्री सरोज पाण्डेय ने सभी उपस्थिजनों के साथ स्वल्पाहार भी किया, जहां सभी ने एक स्वर में इस बार दीदी का साथ देने का प्रण लिया। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी, पार्षद आरती अग्रवाल, अर्चना सिंह, सुधा झा सहित काफी संख्या में महिला मोर्चा की सदस्य भी सरोज पांडेय के साथ शामिल हुईं।




