कोरबा

बुधवारी बाजार क्षेत्र में कार टकराई डिवाइडर से-कार चालक गंभीर घायल

कोरबा ,बुधवारी बाजार क्षेत्र में बीती रात एक कार वहा बने डिवाइडर से जा टकराई। बताया जा रहा हैं की इस हादसे में कार चालक गंभीर घायल हो गया हैं। इस टक्कर से डिवाइडर चकनाचूर हो गया हैं।
अंचल के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत महाराणा प्रताप चौक से घंटाघर जाने के मार्ग पर ये हादसा घटित हुआ। बताया जा रहा हैं की कार का एयर बैग खुलने से कार चालक की जान बच गयी। कोरबा कंप्यूटर कॉलेज के सामने यह घटना घटित हुई हैं। जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और डिवाइडर बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button