कोरबा

ट्रेलर ने कार को पीछे से मारी ठोकर, कार गिरी गड्ढे में

0 कनवेरी-सर्वमंगला मार्ग पर हुआ हादसा

कोरबा ,कोरबा-पश्चिम क्षेत्र दायी तट नहर के निरीक्षण मार्ग पर पुनः एक गंभीर हादसा हो गया हैं। जिलें के सर्वमंगला- कनवेरी मार्ग पर हर दिन रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा हैं, ना सिर्फ भारी वाहन बल्कि हल्के वाहन भी इस मार्ग पर चलते नजर आते हैं, जिस वजह से अनवरत यहां हादसे हो रहें हैं। विगत दिनों जहां बाइक सवार और कार के साथ दुर्घटना हुई थी। पुनः रविवार की सुबह एक अज्ञात ट्रेलर ने कार को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी, जिससे वह सड़क के नीचे नालेनुमा गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी के अंदर के एयर बैग खुल गए। हादसे में हताहतों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत सोनपुरी नहर पुल के पास की बताई जा रही हैं।

    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Articles

    Back to top button