कोरबा

बिजली तार गिरने से दो बच्चे झुलसे-टला बड़ा हादसा

  कोरबा, जिले में कटघोरा के ग्राम पंचायत धईवपुर गांव में सड़क पर टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से दो बच्चे बुरी तरह से झुलस गए।
जानकारी के अनुसार ग्राम धईवपुर के दो बच्चे घर से निकलकर सामने दौड़ने लगे। इसी दौरान सड़क पर गिरे बिजली के तार के करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने किसी तरह से दोनों बच्चों को तार से अलग किया, लेकिन तब तक दोनों बच्चों झुलस गए। दोनों बच्चों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बिजली का तार काफी जर्जर हो चुका है। एक महीने के भीतर चार बार तार टूटकर गिर चुका है। शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं कराया जा रहा है। विद्युत विभाग की लापरवाही कोई बड़ी घटना हो सकती थी इस पर विद्युत विभाग को ध्यान देना चाहिए।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button