कोरबा
रंगों का पर्व होली शहर सहित ग्रामीण अंचलों में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया

कोरबा ,रंगों का त्योहार होली शहर व ग्रामीण अंचलों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाइयां दी।

गांवों में होली त्योहार खूब धूमधाम से संपन्न हुआ। इस मौके पर ढोल, मजीरा के साथ होली गीतों पर लोग झूमते नजर आए। होली गाने वालों की एक टोली गांवों में घर-घर घूमकर होली गीत गाई।

वहीं जगह-जगह लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां बांटी। पुआ, पकवान व गुजिया आदि लोगों को खिलाई गई। शहर व ग्रामीण अंचलों में शांतिपूर्ण ढंग से होली का त्योहार संपन्न हुआ। इसबार की होली में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।




