कोरबा
बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, फिर लौट आई ठंड
कोरबा,अचानक बदले मौसम से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,वही किसानों की फसल बर्बाद हो गई है,सुबह से मौसम ने करवट ले रखी थी शाम होते ही तेज बारिश शुरू हो गई lबारिश के कारण रिक्शा व ठेला चालकों, दैनिक मजदूरों आदि की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वे लोग काम पर नहीं जा सके, जिसके कारण उनके समक्ष रोटी की समस्या आन पड़ी है। इस तरह के मौसम में रोज कमाने-खाने वाले लोगों की स्थिति दयनीय हो जाती है। इसके अलावा फुटपाथी दुकानदारों समेत अन्य व्यवसायियों पर भी इस बारिश का असर पड़ा है। दुकानों के बंद रहने और बाजारों में लोगों की आवाजाही नहीं के बराबर होने के कारण सभी तरह के व्यवसाय भी प्रभावित हुए हैं। एकाएक बारिश होने से एक बार फिर ठंड लौट आई है।




