कोरबा
दर्री डेम में मिली अज्ञात युवक की लाश,जांच जारी
कोरबा ,जिले के कोरबा-एनटीपीसी मार्ग में स्थित दर्री डेम में एक अज्ञात युवक की लाश मिली है, इसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के कोरबा-एनटीपीसी मार्ग में स्थित दर्री डेम में एक युवक की लाश मिली है। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




