कोरबा
51 निरीक्षकों का तबादला, आशीष सिंह की कोरबा वापसी, देखें सूची

कोरबा, राज्य शासन द्वारा पिछले दिनों 51 निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया गया था। जिसमें जिले से 4 निरीक्षक नितिन उपाध्याय, अश्वनी राठौर, अभिनवकांत सिंह व मनीष चंद्र नागर को नक्सल प्रभावित जिलों में पदस्थ किया गया था। इसी तरह कई अन्य जिलों से भी निरीक्षकों का तबादला हुआ था। शनिवार की दोपहर चुनाव आयोग की बैठक के बाद आचार संहिता लागू होने का कयास लगाया जा रहा था जिससे पहले ही शासन ने एक बार पुन: 51 निरीक्षकों का नया तबादला आदेश जारी किया। जिसमें निरीक्षक द्वय अश्वनी राठौर का तबादला सुकमा से संशोधित कर जिला मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी तो अभिनवकांत सिंह का तबादला बीजापुर से संशोधित कर कोरबा से रायगढ़ जिला के लिए किया गया। निरीक्षक दुर्गेश वर्मा की बीजापुर से कोरबा व निरीक्षक आशीष सिंह का सरगुजा से कोरबा तबादला किया गया है।




