कोरबा,अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय युवा संगठन का शपथ ग्रहण समारोह मध्यप्रदेश के सीहोर में किया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिले से राठौर समाज के सामाजिक बंधुओ द्वारा इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य रूप से भागवताचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। समाज की एकता, समाज को आगे बढ़ाने के लिए एक नई दिशा, एक नई ऊंचाई पर पहुंचने के लिए राठौर समाज के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के द्वारा ऐसा बैठक समय-समय पर किया जाता रहा है जिससे कि राठौर समाज में अलग-अलग प्रांत में रहने वाले लोग एक साथ बैठ सके व आपस में समाज के विषय पर चर्चा कर सके। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुलेश्वर राठौर (हरदीबाजार कोरबा) छत्तीसगढ़ प्रांत के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष दुर्गेश राठौर (जांजगीर),राष्ट्रीय युवा महामंत्री चुन्नीलाल राठौर (जांजगीर), युवा संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निलेन्द्र राठौर (हरदीबाजार कोरबा), जितेंद्र राठौर (हरदीबाजार कोरबा) जगदेव राठौर (हरदीबाजार कोरबा) , श्रेयांश राठौर (हरदीबाजार कोरबा) एवं महिला शक्ति में माधुरी राठौर (हरदीबाजार कोरबा) , सरिता राठौर (हरजीबाजार कोरबा), ज्योति राठौर (हरदीबाजार कोरबा), साधना राठौर (हरदीबाजार कोरबा) , नित्या राठौर (हरदीबाजार कोरबा) एवं राठौर समाज के अन्य सदस्य भी सीहोर पहुंच रहे हैं।
















