Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    अनिल अग्रवाल ने सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

    April 27, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों की स्मृति रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न: शहरवासियों ने निभाई सहभागिता

    April 27, 2026

    श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा के चुनाव विवाद पर सहायक पंजीयक बिलासपुर ज्ञान प्रकाश साहू द्वारा पारित ऐतिहासिक एवं निष्पक्ष निर्णय,धारा 27 के अंतर्गत सी.ए. गोपाल अग्रवाल की निर्वाचित कार्यकारिणी वैध घोषित

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»16 फरवरी से 22 मार्च तक मनाया जाएगा शिशु संरक्षण माह
    कोरबा

    16 फरवरी से 22 मार्च तक मनाया जाएगा शिशु संरक्षण माह

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaFebruary 15, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 06 माह से 05 वर्ष के बच्चों को पिलाया जाएगा विटामिन ए व आईएफए सीरप

    0 प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों में सत्रों का होगा आयोजन

    कोरबा ,भारत शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन तथा नेतृत्व में जिले में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष 16 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक (शिशु सरक्षण माह) विटामिन ए अनुपूरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान जिले के समस्त शहरी व ग्रामीण आँगनबाडी केन्द्रों, टीकाकरण केन्द्रों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में 9 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए तथा 6 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को आई.एफ.ए. सीरप पिलाया जाएगा। साथ ही हितग्राहियो को आईएफए सीरप वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन आरएचओ, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा मितानिन के सहयोग से प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित होने वाले निर्धारित टीकाकरण सत्रों में किया जाएगा, साथ ही टीकाकरण से छूटे हुए तथा नियमित टीकाकरण के लक्षित बच्चों का टीके लगाए जाएंगे।
    शिशु संरक्षण माह के दौरान ऑगनबाड़ी केन्द्रों में गर्भवती माताओं को ’महतारी के दूध सबले अच्छा’ की जानकारी देते हुए बच्चों को माँ का ही दूध पिलाए जाने हेतु प्रेरित किया जाएगा। बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाने हेतु वजन किया जाएगा तथा अतिकुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर उनके पोषण स्तर में सुधार लाने हेतु उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्रों में भेजकर उपचार किया जाएगा। जिले में शिशु संरक्षण माह वर्ष में दो बार छः माह के अन्तराल में आयोजित किया जाता है। जिसमें प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को समस्त शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के ऑगनबाड़ी केंद्रों/टीकाकरण केन्द्रों में निर्धारित सत्रों में 9 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए तथा 6 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को आईएफए सीरप पिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्चों को विटामिन ए की दवा की नियमित खुराक प्रत्येक 6 माह में एक बार 5 वर्ष तक पिलाने से बच्चों में रतोंधी, श्वांस संक्रमण, बुखार तथा कुपोषण की संभावना कम हो जाती है। साथ ही आईएफए (आयरन फोलिक एसिड) सीरप खून की कमी को दूर करने के लिए बच्चों को दिया जाता है। कलेक्टर एवं सीएमएचओ ने जिले के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से अपील किया है कि वे अपने तथा अपने क्षेत्र के 06 माह से 05 वर्ष तक के बच्चो (बालक/बालिकाओं) को निर्धारित सत्रों में आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाकर आयु अनुसार विटामिन ए तथा आई. एफ.ए. की दवा पिलाएं तथा छूटे हुए तथा नियमित टीकाकरण वाले बच्चों का अनिवार्य रूप से टीका लगवाएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    अनिल अग्रवाल ने सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

    April 27, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों की स्मृति रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न: शहरवासियों ने निभाई सहभागिता

    April 27, 2026

    श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा के चुनाव विवाद पर सहायक पंजीयक बिलासपुर ज्ञान प्रकाश साहू द्वारा पारित ऐतिहासिक एवं निष्पक्ष निर्णय,धारा 27 के अंतर्गत सी.ए. गोपाल अग्रवाल की निर्वाचित कार्यकारिणी वैध घोषित

    April 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    अनिल अग्रवाल ने सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

    By Ramesh VermaApril 27, 20260

    कोरबा,वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर सोशल मीडिया (एक्स)…

    कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों की स्मृति रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न: शहरवासियों ने निभाई सहभागिता

    April 27, 2026

    श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा के चुनाव विवाद पर सहायक पंजीयक बिलासपुर ज्ञान प्रकाश साहू द्वारा पारित ऐतिहासिक एवं निष्पक्ष निर्णय,धारा 27 के अंतर्गत सी.ए. गोपाल अग्रवाल की निर्वाचित कार्यकारिणी वैध घोषित

    April 27, 2026

    श्रद्धांजलि और सेवा का अनूठा संगम: कोरबा प्रेस क्लब द्वारा 27 अप्रैल को विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर

    April 25, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,733)
    • छत्तीसगढ़ (162)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.