Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026

    जिला अस्पताल पार्किंग में वाहन नहीं सुरक्षित, चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता

    August 24, 2026

    ड्रीम इंडिया स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»रानू साहू की जमानत हाईकोर्ट से खारिज:22 जुलाई से जेल में बंद है निलंबित IAS; कोल स्कैम में ED ने किया था गिरफ्तार
    कोरबा

    रानू साहू की जमानत हाईकोर्ट से खारिज:22 जुलाई से जेल में बंद है निलंबित IAS; कोल स्कैम में ED ने किया था गिरफ्तार

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaFebruary 8, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link


    छत्तीसगढ़ रायपुर,छत्तीसगढ़ की निलंबित IAS रानू साहू की जमानत अर्जी हाईकोर्ट ने गुरुवार को खारिज कर दी। 7 जनवरी को मामले की सुनवाई के बाद जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने फैसला सुरक्षित रखा था। इस पर आज आदेश जारी किया गया है।

    निलंबित IAS रानू साहू कोल घोटाला मामले में जेल में हैं। ED के वकील ने कुछ और तथ्य रखने की बात कही थी। इसके बाद 8 जनवरी की तारीख सुनवाई के लिए तय की गई थी। इससे पहले लोअर कोर्ट ने रानू साहू की जमानत खारिज कर दी थी।

    22 जुलाई 2023 को हुई थी रानू साहू की गिरफ्तारी

    रानू साहू को ED ने 22 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया था। कोयला मामले को लेकर साल 2022 में आयकर विभाग ने सबसे पहले रानू साहू के शासकीय निवास और दफ्तर में छापा मारा था। इसके बाद ईडी ने रानू साहू के घर छापा मारा था।

    कोरबा कलेक्टर रहते हुए भ्रष्टाचार का आरोप

    ED लंबे समय से रानू साहू को पूछताछ के लिए बुला रही थी। ईडी ने आरोप लगाया था कि रानू साहू की संलिप्तता कोरबा कलेक्टर रहते हुए कोल लेवी मामले में थी। इसके अलावा इन पर आय से ज्यादा संपत्ति के आरोप भी लगे थे।

    कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और पूर्व विधायक चंद्रदेव राय (फाइल)
    कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और पूर्व विधायक चंद्रदेव राय (फाइल)
    ED ने इन्हें बनाया है आरोपी

    छत्तीसगढ़ कोयला स्कैम केस में ED ने निलंबित IAS रानू साहू, निखिल चंद्रकार समेत विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, कांग्रेस नेता आरपी सिंह, विनोद तिवारी, रोशन सिंह, पीयूष साहू, नारायण साहू, मनीष उपाध्याय को आरोपी बनाया है। इनमें से IAS रानू साहू और निखिल चंद्राकर पहले से ही जेल में हैं।

    क्या है कोल स्कैम

    ED ने छत्तीसगढ़ में जांच के बाद 540 करोड़ के कोल लेवी स्कैम का खुलासा किया था। इसमें IAS रानू साहू के अलावा IAS समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया, जेडी माइनिंग एसएस नाग और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को गिरफ्तार किया।

    इसके अलावा कांग्रेस नेता और कुछ कारोबारी भी ED की जांच के दायरे में हैं। इन लोगों से पूछताछ की गई है और इनके घरों से कुछ दस्तावेजों को भी जब्त किया गया है।

    540 करोड़ का कोल स्कैम

    ईडी ने पिछले साल 540 करोड़ के अवैध कोल परिवहन का केस दर्ज किया है। कोल परिवहन में प्रति टन 25 रुपए कमीशन वसूलने का आरोप है। इसमें IAS समीर विश्नोई, रानू साहू, खनिज अधिकारी शिव शंकर नाग, संदीप नायक, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी, निखिल चंद्राकार, दीपेश टांक और राजेश चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। सभी जेल में है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026

    जिला अस्पताल पार्किंग में वाहन नहीं सुरक्षित, चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता

    August 24, 2026

    ड्रीम इंडिया स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    By Ramesh VermaAugust 24, 20260

    कोरबा,छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की कहानी में कुछ संस्थानों का योगदान केवल उनके उत्पादन आंकड़ों…

    जिला अस्पताल पार्किंग में वाहन नहीं सुरक्षित, चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता

    August 24, 2026

    ड्रीम इंडिया स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    August 23, 2026

    शोक समाचार : सहदेव पाल का निधन, कल अन्त्येष्टि

    August 21, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,898)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.