कोरबा

वाहनों के बीच भिड़ंत, 2 युवकों की मौत

कोरबा, रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के हाटी-जोगड़ा मार्ग पर देर रात दो मोटरसाइकिल के मध्य जोरदार टक्कर में 2 युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। एक अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि घटना शनिवार रात लगभग 9:30 से 10 बजे के मध्य हुई। एक युवक की पहचान खगेश राठिया ग्राम तौलीपाली, थाना करतला व दूसरे की पहचान ग्राम जिल्गा,थाना -श्यांग,जिला कोरबा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जोगड़ा गांव में गौरा महोत्सव का रात्रिकालीन कार्यक्रम चल रहा है और ये दोनों युवक भी गौरा महोत्सव देखने गए थे। हादसे की सूचना दोनों मृतकों व घायल के परिजन को पुलिस द्वारा दे दी गई है जो अस्पताल पहुंचे।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button