कोरबा

ट्रैक्टर चोरी के आरोप में गिरफ्तार-ट्रैक्टर जप्त


कोरबा,प्रार्थी नानक सिंह सैनी पिता महेन्दर सिंह सैनी उम्र 40 वर्ष बांगो थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज किया कि उसके खड़े ट्रेक्टर सीजी-12-एएन-1798 को अज्ञात चोर ले गया, जिसके बाद थाना बांगो में अपराध कमांक 28/2024 धारा 379 भादवि 01 फरवरी को पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
मामले के अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेंद्र शुक्ला के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नेहा वर्मा के मार्गदर्शन, पंकज ठाकुर एसडीओपी कटघोरा के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी बांगो निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा के कुशल नेतृत्व में सउनि सुखलाल सिदार, आरक्षक गजेन्द्र पाल, पुरंजन साहू के द्वारा कथित आरोपी को तत्काल कार्यवाही करते हुये चोरी गये ट्रेक्टर सहित गिरफ्तार कर कब्जा पुलिस लिया गया। कथित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button