Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    कोरबा में पहली बार होगा श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन एवं “सोमनाथ की अनकही कथा” का भव्य आयोजन

    April 18, 2026

    निशुल्क शीतल शरबत वितरण का पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कल करेंगे शुभारंभ

    April 18, 2026

    कोरबा-कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर भीषण सड़क हादसा-बाल-बाल बचे लोग, 3 ट्रैलर और कार टकराई आपस में

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 19
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»एनटीपीसी के भू-विस्थापित 30 जनवरी से करेंगे आमरण अनशन
    कोरबा

    एनटीपीसी के भू-विस्थापित 30 जनवरी से करेंगे आमरण अनशन

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJanuary 29, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 कलेक्टर कार्यालय के सामने करेंगे प्रदर्शन
    0 मुख्यमंत्री निवास तक पैदल मार्च की दी चेतावनी

    कोरबा ,सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम एनटीपीसी के कोरबा स्थापित संयंत्र कोरबा सुपर थर्मल पावर स्टेशन की स्थापना हेतु शासकीय भूमि के अलावा अनेक निजी भूमि स्वामियों की भी निजी भूमियो का अधिग्रहण किया था, उस दौरान भोले-भाले माटीपुत्रो को जमीनों के मुवाअजे के अतिरिक्त युक्तायुक्त रोजगार व्यवस्थापन और अन्य सुविधाएं भी प्रदान करने का वायदा किया गया था। किन्तु भू-अर्जन से प्रभावित माटीपुत्रो का खुला आरोप हैं की न तो उन्हें पर्याप्त मुआवजा मिला न ही व्यवस्थापन और न ही रोजगार मिला। इन्ही बातो को लेकर वे लगातार संघर्षरत रहे, मगर अंचल की बौनी राजनैतिक हैसियत इन्हे न संरक्षण दे पायी और न ही सुविधा और अब निराश हताश बेबस अपनी ही जमीनों को खोकर ये लोग राजनीतिज्ञो की चौखटों पर लगातार दस्तक देने के बावजूद अपने ही अधिकारों को पुनर्स्थापित कराने फैसलाकुन समर में उतर रहे हैं, इसी कड़ी में उन्होंने 30 जनवरी से कलेक्टर कार्यलय के सामने आमरण अनशन शुरू करने का फैसला लिया है। इसके अलावा वे मुख्यमंत्री निवास तक पैदल मार्च भी करेंगे।
    प्राचीन ग्राम चारपारा के आक्रोशित भू-विस्थापित राजन कुमार पटेल, घसियाराम केवट, मथुरा कुमार केवट, रामायण प्रसाद केवट व शुभम केवट सहित अन्य का कहना है कि पूर्व कलेक्टर सहित एनटीपीसी के अधिकारियों ने बार-बार झूठा आश्वसन देकर रोजगार उपलब्ध कराने का वादा किया, किन्तु कोई कार्यवाही अब तक नहीं हुई है, जिसके कारण वे अपने आंदोलन का विस्तार कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन पर आरोप लगाते हुये कहा है कि एनटीपीसी में भू-विस्थापित रोजगार बंद हो चुका कहकर उनके अधिकार का हनन किया जा रहा है। जबकि 2015 में सीपत-बिलासपुर एनटीपीसी के भू-विस्थापितो को कोरबा-एनटीपीसी में भर्ती किया गया। इसके अनुसार राज्यपाल के द्वारा भू-विस्थापितों नौकरी देने आदेशित किया है। मांग पूरी नहीं होने से नाराज भू-विस्थापितों ने आमरण अनशन और मुख्यमंत्री निवास तक पैदल मार्च की चेतावनी दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    कोरबा में पहली बार होगा श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन एवं “सोमनाथ की अनकही कथा” का भव्य आयोजन

    April 18, 2026

    निशुल्क शीतल शरबत वितरण का पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कल करेंगे शुभारंभ

    April 18, 2026

    कोरबा-कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर भीषण सड़क हादसा-बाल-बाल बचे लोग, 3 ट्रैलर और कार टकराई आपस में

    April 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    कोरबा में पहली बार होगा श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन एवं “सोमनाथ की अनकही कथा” का भव्य आयोजन

    By Ramesh VermaApril 18, 20260

    कोरबा,शहरवासियों एवं श्रद्धालुजनों के लिए अत्यंत हर्ष और सौभाग्य का विषय है कि के सान्निध्य…

    निशुल्क शीतल शरबत वितरण का पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कल करेंगे शुभारंभ

    April 18, 2026

    कोरबा-कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर भीषण सड़क हादसा-बाल-बाल बचे लोग, 3 ट्रैलर और कार टकराई आपस में

    April 18, 2026

    दिवंगत पत्रकार स्व. रमेश पासवान और स्व. विजय सिंह की स्मृति में रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर जांच का आयोजन 27 अप्रैल को

    April 18, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,726)
    • छत्तीसगढ़ (161)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.