Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    खाद्य अधिकारी के चैंबर में नेता-ग्रामीणों ने दिया धरना, 3 महीने से राशन नहीं मिलने लगाया आरोप

    April 22, 2026

    विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा

    April 20, 2026

    पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने टी. पी. नगर कोरबा में शीतल शरबत मंदिर का किया शुभारंभ

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»श्री हरकिशन पब्लिक स्कूल और साडा कन्या शाला में भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास महतो ने किया ध्वजारोहण
    कोरबा

    श्री हरकिशन पब्लिक स्कूल और साडा कन्या शाला में भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास महतो ने किया ध्वजारोहण

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJanuary 26, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link


    कोरबा , 75वें गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए श्री हरकिशन पब्लिक स्कूल टी.पी. नगर कोरबा में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा नेता विकास महतो शामिल हुए। यहां उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त छात्र-छात्राओं के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने विद्यालय के बच्चों के द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न प्रस्तुतियों का आनंद लिया। बच्चों में देश के लिए स्नेह, सम्मान और देशप्रेम की भावना को देखकर विद्यालय में हो रहे शिक्षण कार्य के प्रति श्री महतो संतुष्ट नजर आए। यहां अपने उद्बोधन में श्री महतो ने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मान प्रदान करने के लिए समस्त विद्यालय प्रबंधन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
    इस दौरान विद्यालय समिति अध्यक्ष परमजीत सिंह धंजल, सचिव सुखविंदर सिंह धंजल, अमरीक सिंह धंजल, पूर्व अध्यक्ष हरपाल सिंह शेखो, पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह घोट, सतविंदर सिंह संधू, भाजपा पार्षद सुश्री ऋतु चौरसिया, भाजपा जिला मंत्री संदीप सहगल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष रंजू यादव, झकेन्द्र देवांगन विशिष्ठ तौर से उपस्थित रहे। इसके उपरांत भाजपा नेता विकास महतो ने शा.कन्या.विद्यालय ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होकर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त छात्राओं के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
    अपने उद्बोधन में श्री महतो ने कहा कि “इस सम्मान के लिए समस्त विद्यालय प्रबंधन को हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आज पूरा देश 75वां गणतंत्र दिवस की खुशियां मना रहा है और अपने गौरवशाली इतिहास को याद करते हुये वर्तमान की दहलीज पर खड़े होकर स्वर्णिम भारत की कल्पना कर रहा है। मैंने हमारे देश के भविष्य को दिशा देने वाले बच्चों के साथ इस राष्ट्रीय पर्व को मनाया। इसकी मुझे बहुत ज्यादा खुशी है।”
    कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह, भाजपा पार्षद सुश्री ऋतु चौरसिया, भाजपा जिला मंत्री संदीप सहगल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष रंजू यादव, झकेन्द्र देवांगन, जगदीश श्रीवास विशिष्ठ तौर से उपस्थित रहे l

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    खाद्य अधिकारी के चैंबर में नेता-ग्रामीणों ने दिया धरना, 3 महीने से राशन नहीं मिलने लगाया आरोप

    April 22, 2026

    पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने टी. पी. नगर कोरबा में शीतल शरबत मंदिर का किया शुभारंभ

    April 19, 2026

    कोरबा में पहली बार होगा श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन एवं “सोमनाथ की अनकही कथा” का भव्य आयोजन

    April 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    खाद्य अधिकारी के चैंबर में नेता-ग्रामीणों ने दिया धरना, 3 महीने से राशन नहीं मिलने लगाया आरोप

    By Ramesh VermaApril 22, 20260

    कोरबा, जिले में राशन वितरण में गड़बड़ी की मांग को लेकर खाद्य अधिकारी के चैंबर…

    विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा

    April 20, 2026

    पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने टी. पी. नगर कोरबा में शीतल शरबत मंदिर का किया शुभारंभ

    April 19, 2026

    कोरबा में पहली बार होगा श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन एवं “सोमनाथ की अनकही कथा” का भव्य आयोजन

    April 18, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,728)
    • छत्तीसगढ़ (162)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.