पुलिस और आम पब्लिक के बीच समन्वय बनाने किया जा रहा थाना चौकियों का निरक्षण : पुलिस अधीक्षक

कोरबा , पुलिस की छबि में सुधार करने के लिये लगातार प्रयास किया जा रहा है । आम जनता में पुलिस की भूमिका अच्छी नही है जिसको मद्देनजर रखते हुए । पुलिस अधीक्षक ने थाना चौकियों का निरक्षण कार्यक्रम शुरू किया है । जिसके तहत पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला द्वारा लगातार अलग-अलग थाना चौकिया का निरीक्षण कर आम जनता के बीच जो भी समस्या है उसे दूर करने का प्रयास कर रहे हैं और सीधा पीड़ित लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान भी कर रहे हैं पहले तो पीड़ित पक्ष थाना चौकी जाने से कतराते थे लेकिन जब से पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने कार्यभार संभाला है पीड़ित पक्ष अपनी समस्याओं को लेकर सीधे पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं
बता के की पुलिस की भूमिका को लेकर आम लोगो मे भ्रांतिया फैली हुई है । लोग अपने काम को लेकर भी थाने में जाने से कतराते आ रहे है । ये समस्या लंबे समय से है जिसपर संज्ञान लिया जाता रहा है और लोगो के मन से पुलिस की भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास भी किया गया है ।पर पुलिस की भमिका इस कदर आम जनता में धूमिल बनी हुई है कि उसको दूर करने कब लिए पुलिस को काफी मसक्कत करने की जरूरत है । ऐसे में पुलिस अधीक्षक ने मुहिम शुरू की है और लोगो के मन से पुलिस की छबि को सुधारने के लिए थाना चौकियों में दरबार भी लगाया जा रहा है ।
















