कोरबा

सेंट जेवियर स्कूल और राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं को दिया गया यातायात नियमों की जानकारी, एएसआई ने कहा यातायात नियमों का पालन करें और सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करें, देखें वीडियो


कोरबा,14 जनवरी से 15 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देशानुसार यातायात पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है यातायात पुलिस सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और अलग-अलग अंदाज में लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दे रहे हैं

वहीं यातायात पुलिस आज सेंट जेवियर स्कूल मे शिविर लगाकर 850 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई यातायात पुलिस इन दीनों 35वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह बना रही है

यातायात पुलिस में पदस्थ ASI मनोज राठौर ने सड़क सुरक्षा पर जागरुकता व हादसे में घायल की मदद करने को लेकर छात्रों को जागरूक किया


जिले में अभी नेशनल हाईवे बन रहे हैं, हाईवे में चलने के लिए अपने नियम होते हैं और उन नियमों को जानकर, समझकर पालन करते हुए वाहन चालन करें।

नियमों का पालन करने के लिए बोलने वाला आपकी सुरक्षा के लिए ही बोल रहा है, इसे समझें। ओवर स्पीड और नशे में वाहन न चलाएं। इसी तरह की राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम माध्यमिक शाला नवापारा में आयोजित किया गया यहां भी छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन कर यातायात नियमों से अवगत कराया गया

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button