Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    श्रद्धांजलि और सेवा का अनूठा संगम: कोरबा प्रेस क्लब द्वारा 27 अप्रैल को विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर

    April 25, 2026

    बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा

    April 24, 2026

    खाद्य अधिकारी के चैंबर में नेता-ग्रामीणों ने दिया धरना, 3 महीने से राशन नहीं मिलने लगाया आरोप

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 27
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»प्रथम प्रवास पर कोरबा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, जगह जगह हुआ स्वागत
    कोरबा

    प्रथम प्रवास पर कोरबा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, जगह जगह हुआ स्वागत

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJanuary 19, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सीएसईबी के सीनियर क्लब में ली संगठन की बैठक, कोरबा के पत्रकारों से की चर्चा फिर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का किया निरीक्षण

    कोरबा,छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का शुक्रवार दिनांक 19/01/2024 को पहला कोरबा प्रवास रहा। वे रायपुर के शंकर नगर स्थित शासकीय निवास से सड़क मार्ग से होकर कोरबा पहुंचे। रास्ते में जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। शहर के सीएसईबी व्हीआईपी विश्राम गृह पहुंचने पर जिला भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने उनका उत्साह के साथ जोरदार स्वागत किया। दोपहर भोजन के बाद मंत्री श्री जायसवाल सीएसईबी के सीनियर क्लब में पहुंचे। जहां कोरबा जिले के संगठन प्रभारी के रूप में उन्होंने संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के तैयारी के संबंध में चर्चा की। उन्होंने प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के तर्ज पर लोकसभा चुनाव के लिए पुन: उसी गति एवं उसी ऊर्जा के साथ काम करने के लिए चार्ज किया। इस दौरान जिला संगठन सह प्रभारी गोपाल साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व रामपुर विधायक ननकीराम कंवर, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, ज्योतिनंद दुबे, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, जिला महामंत्री संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया, किसान मोर्चा के अध्यक्ष चुलेश्वर राठौर, कटघोरा विधानसभा प्रभारी दिनेश सिंह, पाली-तानाखार विधानसभा प्रभारी बिजेंद्र शुक्ला, कोरबा विधानसभा प्रभारी श्री वी. रामाराव, जिला उपाध्यक्ष श्री आकाश सक्सेना, डॉ. आलोक सिंह, श्री संजय भावनानी, आरती सराफ, जिला मंत्री संदीप सहगल, नरेश टंडन, अजय जायसवाल एवं जिला भाजपा मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा व सह मीडिया प्रभारी पवन सिंहा मौजूद थे।

    पत्रकार वार्ता में बताई अपनी प्राथमिकता
    संगठन की बैठक के बाद मंत्री माननीय मंत्री श्री जायसवाल पत्रकार वार्ता में पहुंचे। जहां कोरबा प्रेस क्लब के सचिव दिनेश राज व पत्रकार सोसायटी के अध्यक्ष एवं कोरबा प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जायवाल ने प्रेस क्लब परिवार की ओर से उनका स्वागत किया। वहीं डिजिटल मीडिया एसोसिएशन से श्री जगदीश पटेल ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। पत्रकारों से चर्चा करते मेरे लिए यह बड़े सौभाग्य व हर्ष का विषय है कि जिस जिले का मैं जिला प्रभारी के रूप में 2 साल तक कार्य किया वहां कैबिनेट मंत्री बनने के बाद आज संगठनात्मक बैठक लेने आया हूं। उन्होंने आगे स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अपनी प्राथमिकता बताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को प्राइवेट अस्पतालों से भी बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए सरकारी अस्पतालों का लगातार दौरा करते हुए वहां की कमी एवं आवश्यकताओं को जानकर उसे हल करने की कोशिश कर रहा हूं। आने वाले समय में सरकारी अस्पतालों में उत्कृष्ट सेवा मिलेगी।

    मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का किया निरीक्षण
    संगठन की बैठक व प्रेस वार्ता के बाद मंत्री माननीय श्री जायसवाल 10वें जिले के रूप में कोरबा के मेडिकल कॉलेज व मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने बारिकी से निरीक्षण करते हुए चिकित्सा अधिकारियों व स्टाफ से मुलाकात की। मेडिकल कॉलेज में उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों की बैठक ली। उनसे चर्चा करते हुए कॉलेज व अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं समेत कमी व जरूरतों को जाना।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    श्रद्धांजलि और सेवा का अनूठा संगम: कोरबा प्रेस क्लब द्वारा 27 अप्रैल को विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर

    April 25, 2026

    बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा

    April 24, 2026

    खाद्य अधिकारी के चैंबर में नेता-ग्रामीणों ने दिया धरना, 3 महीने से राशन नहीं मिलने लगाया आरोप

    April 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    श्रद्धांजलि और सेवा का अनूठा संगम: कोरबा प्रेस क्लब द्वारा 27 अप्रैल को विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर

    By Ramesh VermaApril 25, 20260

    कोरबा, पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले जिले के दो वरिष्ठ स्तंभों,…

    बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा

    April 24, 2026

    खाद्य अधिकारी के चैंबर में नेता-ग्रामीणों ने दिया धरना, 3 महीने से राशन नहीं मिलने लगाया आरोप

    April 22, 2026

    विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा

    April 20, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,730)
    • छत्तीसगढ़ (162)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.