सड़क सुरक्षा सप्ताह: केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी के छात्र-छात्राओं को दी गई यातायात नियमों की जानकारी, देखें वीडियो

कोरबा, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के चतुर्थ दिवस पर थाना और यातायात पुलिस के द्वारा अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी में यातायात पुलिस के द्वारा स्कूल के छात्र और छात्राओं को सड़क सुरक्षा के बारे में बताया गया एवं उन्हें समझाया गया। इसी तरह नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चैंबर ऑफ़ कॉमर्स इतवारी बाजार व्यापारी संघ सिटी सेंटर मॉल सिनेमा सिनेमूड पाम मॉल के अध्यक्षों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ सड़क सुरक्षा माह के संबंध में मीटिंग लिया गया। वही नगर निगम के सफाई मित्रों द्वारा सड़क सुरक्षा के तहत कोरबा शहर के मेन रोड में मुनादी करके सड़क सड़क सुरक्षा के बारे में बताया गया और यातायात के नियमों का पालन करने के लिए निवेदन किया गया।शासकीय ई.वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा (राष्ट्रीय सेवा योजना) के छात्र-छात्राओं के साथ यातायात पुलिस के द्वारा शहर के चौक चौराहों पर यातायात नियमों के बारे में बताया गया एवं उसे पालन करने के लिए निवेदन किया गया।
साथ ही कोरबा पुलिस के द्वारा सभी थाना-चौकी अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियम के पालन नहीं करने वालों बाइक सवार एवं चार पहिया वाहन चलने वाले राहगीरों को यातायात संबंधी जानकारी देकर यातायात नियम का पालन करने चॉकलेट देकर निवेदन किया गया है और उनको हिदायत भी दिया गया।




