कोरबा

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन रक्तदान , हेलमेट वितरण एवं यातायात नियमों से किया गया जागरूक


कोरबा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन पर 15 जनवरी को जिला कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में प्रतिदिन थानों व यातायात पुलिस द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम कर जिलेवासियों को यातायात के प्रति जागरूक किया जावेगा।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तृतीय दिवस पर बाकीमोगरा मैं रक्तदान शिविर के साथ-साथ हेलमेट वितरण का कार्यक्रम किया गया। हंसवाहिनी ब्लड सेंटर के तरफ से रक्तदान शिविर में बाकीमोगरा थाना प्रभारी के साथ-साथ यातायात के अधिकारी कर्मचारीयों के द्वारा रक्तदान की किया साथ ही पुलिस के द्वारा हेलमेट वितरण कर हेलमेट की उपयोगिता के बारे में बताया गया। साथी कोरबा पुलिस के द्वारा सभी थाना एवं चौकी अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियम के पालन नहीं करने वालों बाइक सवार एवं चार पहिया वाहन चलने वाले राहगीरों को यातायात संबंधी जानकारी देकर यातायात नियम का पालन करने पुष्प गुच्छा देकर निवेदन किया गया है और उनको हिदायत भी दिया गया।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button