कोरबा

पार्किंग की महिला कर्मचारी व उसके बेटे से डाक्टरों ने की मारपीट, देखें वीडियो

0 मामला पंहुचा सिविल लाईन थाना, मामले को रफा दफा और गुमराह करने का प्रयास

कोरबा,मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया,जब यहां कुछ लोगों ने मिलकर एक महिला और उसके बेटे के साथ जमकर मारपीट किया,मारपीट करने वालों को अस्पताल का चिकित्सक बताये जा रहे है,
कुछ चिकित्सकों के द्वारा महिला और उसके नाबालिग बेटे से मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गाली-गलौच और धमकी भरे शब्दों का भी उपयोग किया गया है बताया जा रहा है अस्पताल के एंट्री गेट में काम करने वाली महिला कर्मी के साथ से मारपीट की गई, जब बीच-बचाव करने उसका पुत्र पहुंचा तो उसे भी पीटा गया। घटना को लेकर सिविल लाइन थाने मे दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराया गया है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात में ही मामले को रफा दफा कर दिया गया है हालांकि किस बात को लेकर मारपीट हुआ है यह बात अभी सामने नहीं आया है घटना के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन मामले को दबाने और गुमराह करने का प्रयास किया गया

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button