कोरबा

डायल 112 को गुमराह करना युवक को पड़ा महंगा ,जेल भेजा गया

0 पुलिस कप्तान ने आम जनता से की यह अपील…

कोरबा, छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों एवं जरूरतमंद लोगों को आपातकालीन घर पहुंच पुलिस सेवा उपलब्ध कराने हेतु डायल 112 पुलिस सेवा का गठन किया गया है, जिससे राज्य के लाखों लोगों को डायल 112 पुलिस सेवा द्वारा समय पर तत्काल जरूरी सेवाएं प्रदाय की जा रही है।
घटना दिनांक 10 जनवरी 2024 को पुलिस थाना पसान क्षेत्र में डायल 112 टीम को जरूरी सूचना प्राप्त हुई थी। कार्यवाही हेतु डायल 112 टीम के ग्राम लैँगा पहुंचने पर सूचना गलत निकली। ज्ञात हुआ कि लैंगा निवासी राकेश ठाकुर पिता प्रताप सिंह 29 साल निवासी ग्राम लैंगा थाना पसान के द्वारा शराब के नशे में डायल 112 के कर्मचारियों के साथ वाद विवाद करते हुए गलत सूचना देकर गुमराह किया गया था। उसके विरुद्ध धारा 151, 107, 116(3) जा. फौ. के तहत कार्यवाही कर उप जेल कटघोरा दाखिल कराया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने जिला वासियों से अपील की है कि डायल 112, डायल 100 टोल फ्री नंबर की सेवाएं आम नागरिकों की सुरक्षा और आपातकाल परिस्थितियों में, कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने पर तथा जीवन के रक्षार्थ तत्काल पुलिस सहायता पहुंचाने के लिए है। इसका किसी भी सूरत में दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए। गलत सूचना देने अथवा गुमराह करने से अनावश्यक परेशानियों का सामना कमांडिंग अधिकारियों से लेकर 112 की टीम को करना पड़ता है। ऐसा करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button