कोरबा,बस स्टैण्ड में संचालित होटल के बगल में एक ग्रामीण की लाश मिली है शरीर पर चोट के निशान है वहीं पुलिस इस मामले को हत्या से जोड़कर देख रही है फिलहाल पुलिस की जांच जारी है । उक्त शव की पहचान कोरबा जिले के दूरस्थ लेमरू थाना अंतर्गत ग्राम कांटाद्वारी निवासी बंधन अगरिया के रूप में हुई है जो मोरगा में निवासरत रिश्तेदार मोती के यहां रहता था। वह मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करता था।

मोरगा के बस स्टैंड में सतीश होटल के बगल में फेंकी हुई उसकी लाश बरामद हुई है। सूचना उपरांत मोरगा पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मौका-मुआयना करते हुए शव को बरामद किया। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान और खून के धब्बे मौजूद हैं एवं शरीर के पिछले हिस्से में पीठ, कूल्हा, दोनों पैर बुरी तरह से छिले हुए हालत में जख्मी पाए गए पुलिस मामले में मर्ग कायम कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है पुलिस इस मामले को सुलझाने के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है



