कोरबा

दिन-रात आवागमन बाधित करने वाले वाहनों पर करें सख्त कार्यवाही-पुलिस अधीक्षक


कोरबा, जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने यातायत पुलिस को विशेष रूप से निर्देशित करते हुए आदेश दिया कि दिन-रात में कभी भी आवागमन बाधित करने वाले तथा दुर्घटनाओं को दावत देने वाले वाहनों एवं उनके चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही करें। जिससे शहर क्षेत्र में दुर्घटना में कमी लाई जा सके।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यातायात थाना प्रभारी उप निरीक्षक गोवर्धन मांझी, एएसआई मनोज राठौर एक ओर जहां शहरी क्षेत्र में देर रात्रि तक आने-जाने वाले वाहनों के उपर पैनी नजर रखने के साथ ही साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उपनगरीय क्षेत्रों में एएसआई घनश्याम सिंह राजपूत एवं तरूण जायसवाल अपने हमराह कर्मचारी के साथ इस काम को बखूबी अंजाम देने में जुटे हुए हैं। एएसआई राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर मोव्ही एक्ट की विभिन्न धाराओं का उपयोग करते हुए कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button