कोरबा

ग्राम गोपालपुर में कार और बाइक में हुई जबरदस्त टक्कर ,एक गंभीर, दो घायल


कोरबा, जिले के कोरबा-कटघोरा मार्ग में गोपालपुर रोड पर कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गयी। बताया जा रहा हैं की एक बाइक पर सवार 3 युवकों की विपरीत दिशा से आ रही एक कार से जोरदार टक्कर हो गयी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार उछलकर कार के कांच से टकरा गया। बाइक सवार को काफी चोटें आई हैं। हादसे में तीनों घायल हुए, जिनमें से बाइक चला रहे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, सूचना मिलने पर दर्री पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को एनटीपीसी अस्पताल लाया गया, जहां तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button