कोरबा

पूर्व CM भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का 89 उम्र में निधन, 3 माह से अस्‍पताल में थे भर्ती

रायपुर,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 89 वर्षीय पिता नंद कुमार बघेल का आज 8 जनवरी 2024 दिन सोमवार को सुबह 6 बजे निधन हो गया। नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। श्रीबालाजी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे, और कमजोर थे। उन्होंने आज आखिरी सांसें ली।
उनके पार्थिव शरीर को गृहग्राम पाटन के शांतिनगर में रखा जायेगा। फिलहाल भूपेश बघेल दिल्‍ली में हैं। दोपहर 12 बजे के करीब पूर्व मुख्‍यमंत्री बघेल दिल्ली से रायपुर वापस लौटेंगे।
बता दें कि पिछले साल नवंबर माह में तबीयत खराब होने पर नंद कुमार बघेल को अस्‍पताल में भर्ती किया गया था। छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व सीएम बघेल ने पिता के अस्‍वस्‍थ होने की जानकारी एक्‍स हैंडल पर दी थी।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button