पत्रकारों ने सपरिवार सतरेंगा में लिया वनभोज का आनंद

कोरबा ,वर्ष 2023 के विदाई एवं नववर्ष 2024 के स्वागत में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन बरपाली इकाई करतला द्वारा पर्यटन स्थल सतरेंगा में पारिवारिक वनभोज का आयोजन किया गया। सतरेंगा के सुरम्य वादियों में पत्रकारों द्वारा प्रकृति का दर्शन करने के साथ-साथ नौका विहार भी किया गया।

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन करतला इकाई के अध्यक्ष लखन गोस्वामी ने बताया कि प्रति वर्ष यूनियन के द्वारा पारिवारिक वनभोज का आयोजन किया जाता हैं। जिसमें पत्रकार अपने परिवार के सदस्यों एवं बच्चों के साथ शामिल होते हैं। वर्ष के अंतिम दिन सब ने सतरेंगा में वनभोज का लुत्फ उठाया और खेल कूद के साथ खूब मनोरंजन भी किया। वन भोज में यूनियन के संरक्षक जीडी मिश्रा, मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष महेन्द्र महतो, सचिव संजीव शर्मा, उपाध्यक्ष निमेष राठौर, मदन दास महंत, विरेन्द्र शुक्ला, कीर्ति प्रकाश जायसवाल, दीपका प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज महतो, अरुण जोशी व अन्य सपरिवार शामिल हुए।




