कोरबा

नव वर्ष मनाते समय निर्धारित समय सीमा का रखें ध्यान, पुलिस अधीक्षक , और सामाजिक तत्वों पर रहेगी निगरानी


कोरबा , कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने नएवर्ष को सौहार्द्र और भाईचारे के साथ मनाने को लेकर दिये निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में सभी थाना-चौकी प्रभारियों एवं यातायात पुलिस को नव वर्ष को देखते हुए जिले के भीड़-भाड़ इलाकों की निगरानी और असामाजिक तत्वों पर नजर रखना निर्देश दिया गया हैं।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक मनाएं। नए वर्ष पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी और लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी। किसी प्रकार की घटना को तुरंत ही थाना-चौकी प्रभारियों को बताएं एवं अफवाहों पर ध्यान ना दें।
0 ये दिये निर्देश
नागरिकों से त्यौहार के दिन असामाजिक तत्वों पर नजर रखे
शराब पीकर वाहन नहीं चलाये
दोपहिया वाहन में तीन सवारी नहीं बैठे एवं हेलमेट पहन के गाड़ी चलायें
तेज गति से वाहन नहीं चलायें
फोर व्हीलर टू व्हीलर चलाते समय गाड़ियों के कागजात अपने पास रखें
ध्वनि यंत्र का उपयोग निर्धारित डेसिबल से ज्यादा आवाज में उपयोग न करें उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार ध्वनि यंत्र के नियमों का पालन करते हुए मनाएं नव वर्ष
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शांति-व्यवस्था बहाल करना हमारा मुख्य उद्देश्य है और इसमें आप सभी का सहयोग भी अपेक्षित है।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button