Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    डीगंबर विश्वकर्मा को मिला उत्कृष्ट उत्पादन सम्मान

    July 1, 2026

    खड़ी स्कूटी को 14 चक्का ट्रक ने मारी टक्कर-बाल-बाल बचा स्कूटी चालक

    July 1, 2026

    ओवरलोड से ढेलवाडीह सब स्टेशन का ट्रांसफार्मर लीक दो दिनों से बिजली व्यवस्था चरमराई

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»दुनिया»मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने के बाद भी क्यों बागी नहीं हुए शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे?
    दुनिया

    मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने के बाद भी क्यों बागी नहीं हुए शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे?

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaDecember 14, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नईदिल्ली ,तीन राज्यों में बंपर जीत के बाद बीजेपी के तीन बड़े नेता किनारे लग गए. छत्तीसगढ़ में रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनाकर बता दिया गया कि उनकी राजनीति अब यहीं तक थी. हालांकि मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान में वसुंधरा राजे का सियासी भविष्य अब भी बीच में फंसा है. ऐसे में एक सवाल और उठ रहा कि आखिर एमपी-राजस्थान में सीएम नहीं बनाए जाने के बाद भी शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे ने बगावत क्यों नहीं कीं.

    बीजेपी के बागी नेताओं का इतिहास

    तीन राज्यों के तीन नए मुख्यमंत्री घोषित होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई मीम्स वायरल हो रहे हैं. जिसमें कहा गया कि अगर इतनी बड़ी जीत कांग्रेस की हुई होती और कांग्रेस के स्थापित नेताओं को मुख्यमंत्री नहीं बनाने पर पार्टी टूटकर कई धड़ों में बिखर गई होती.

    पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी और आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी इसके साक्षात उदाहरण हैं. इन नेताओं ने कांग्रेस पार्टी को तोड़कर अपनी पार्टी बनाई और अब अपने-अपने राज्य के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन बीजेपी में इसका ठीक उल्टा है.

    बीजेपी में जितने भी कद्दावर नेता बागी हुए, बगावत के बाद या तो उन्हें फिर से बीजेपी की ही शरण में आना पड़ा या फिर राजनीति में वो ऐसे हाशिए पर गए कि उन्हें सियासत से संन्यास ही लेना पड़ा.

    केशुभाई पटेल ने की थी बगावत तो…

    गुजरात में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री रहे केशुभाई पटेल इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं. साल 2001 में जब केशुभाई पटेल को हटाकर नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री बनाया गया तो 2002 चुनाव में उन्हें विधानसभा का टिकट तक नहीं मिला. हालांकि राज्य सभा के जरिए वो केंद्र की राजनीति में गए. लेकिन 2007 में उन्होंने पार्टी से बगावत कर दी और विधानसभा चुनाव में अपने समर्थकों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की.

    उन्होंने तब बीजेपी की अपनी सदस्यता भी रिन्यू नहीं करवाई और साल 2012 में बीजेपी छोड़कर नई पार्टी गुजरात परिवर्तन पार्टी बनाई. उस चुनाव में अपनी पार्टी से जीतने वाले वो एकलौते विधायक थे. तब उन्होंने विसवदर विधानसभा से बीजेपी के कनुभाई भलाला को मात दी थी.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग

    June 17, 2026

    शोक समाचार : वेदांता के संस्थापक अनिल अग्रवाल के पुत्र का निधन,शोक की लहर

    January 7, 2026

    मंत्री शाह का मुंह काला करों…मिलेगा 51 हजार का इनाम, कांग्रेस पार्षद ने की बड़ी घोषणा

    May 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    डीगंबर विश्वकर्मा को मिला उत्कृष्ट उत्पादन सम्मान

    By Ramesh VermaJuly 1, 20260

    कोरबा, वेदांता एल्युमिनियम द्वारा आयोजित उत्कृष्ट उत्पादन सम्मान समारोह  में कर्मठ एवं समर्पित कर्मचारी डीगंबर…

    खड़ी स्कूटी को 14 चक्का ट्रक ने मारी टक्कर-बाल-बाल बचा स्कूटी चालक

    July 1, 2026

    ओवरलोड से ढेलवाडीह सब स्टेशन का ट्रांसफार्मर लीक दो दिनों से बिजली व्यवस्था चरमराई

    July 1, 2026

    4 दिन से लापता गुपचुप व्यवसायी का नहीं मिला सुराग: परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई, मोबाइल बंद, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही

    June 30, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,806)
    • छत्तीसगढ़ (166)
    • दुनिया (26)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.