Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

    August 31, 2026

    किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

    August 30, 2026

    जवाली में धूमधाम से मनाया गया भोजली विसर्जन पर्व, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»शीर्ष नेतृत्व की योजना, मोदी जी की गारंटी, लखन देवांगन के सहज और सरल व्यवहार और संगठन की एकता के साथ कार्यकर्ताओं की मेहनत से कोरबा में खिला कमल: विकास महतो
    कोरबा

    शीर्ष नेतृत्व की योजना, मोदी जी की गारंटी, लखन देवांगन के सहज और सरल व्यवहार और संगठन की एकता के साथ कार्यकर्ताओं की मेहनत से कोरबा में खिला कमल: विकास महतो

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaDecember 5, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा,जिले के कोरबा विधानसभा बनने के 15 साल बाद पहली बार कमल खिला और सीट पर भाजपा काबिज हुई है। विधानसभा में जीत का श्रेय शीर्ष नेतृत्व की योजना, मोदी जी की गारंटी, संगठन की एकता के साथ साथ प्रत्येक कार्यकर्ताओ को है। प्रत्येक कार्यकर्ताओ ने अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत किए है। लखन भैया का व्यवहार सहज और सरल है। जिसे जनता जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद मिला है और प्रचंड मतों से जीत हुई है।

    उक्त बातें कोरबा विधानसभा में भाजपा प्रबंधन की कमान संभाल रहे भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास महतो ने पत्रकारों से चाय पर चर्चा करते हुए कही।

    दरअसल कोरबा विधानसभा से कांग्रेस में चौथी बार विधायक और प्रदेश के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल चुनाव मैदान में थे। उनके खिलाफ भाजपा ने पूर्व महापौर एवं पूर्व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन को प्रत्याशी घोषित किया था। शुरुआती दौर में उन्हें कमजोर प्रत्याशी कहा जा रहा था लेकिन चुनाव प्रबंधन की कमान विकास महतो के संभालने के बाद युवा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं रिचार्ज हुए। वही भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह समेत संगठन के अशोक चावलानी, जोगेश लांबा, गोपाल मोदी, नरेंद्र देवांगन, हित्तानंद अग्रवाल ने भी अपने समर्थकों के साथ पूरे उत्साह से मतदान की प्रक्रिया पूरी होते तक अपने-अपने दायित्व का निर्वहन किया। आखिरकार 15 साल बाद भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन को प्रचंड मतों से जीत हासिल हुई। विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद युवा नेता एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास महतो पत्रकारों से रूबरू हुए । उन्होंने बदलाव के लिए किए गए मतदान से हुई जीत की बधाई आम जनता को दी। साथ ही भाजपा प्रत्याशी की जीत का श्रेय शीर्ष नेतृत्व की योजना, मोदी जी की गारंटी, लखन देवांगन के सहज और सरल व्यवहार और संगठन की एकता के साथ कार्यकर्ताओं की मेहनत के अलावा मतदाताओं के प्यार को दिया। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के दबाव और धमकी के बाद भी अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने हर लेबल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत छोंक दी। 24 घंटे अपने- अपने जवाबदारी का निर्वहन करते रहे। आम जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर पूरा विश्वास है। आम जनता से हमे भरपूर आशीर्वाद मिला, जिससे प्रचंड मतों से जीत हासिल हुई है।आशीर्वाद मिला, जिससे प्रचंड मतों से जीत हासिल हुई है। उन्होंने बातचीत के दौरान पूर्व विधायक जयसिंह अग्रवाल पर भी तीखे हमले किए। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि आखिर काठ की हांडी कब तक चढ़ेगी। श्री महतो ने लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान पार्टी के महामंत्री संतोष देवांगन, मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, पवन सिन्हा व अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

    August 31, 2026

    किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

    August 30, 2026

    जवाली में धूमधाम से मनाया गया भोजली विसर्जन पर्व, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक

    August 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

    By Ramesh VermaAugust 31, 20260

    कोरबा, वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने लॉजिस्टिक्स…

    किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

    August 30, 2026

    जवाली में धूमधाम से मनाया गया भोजली विसर्जन पर्व, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखी अनुपम झलक

    August 30, 2026

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,905)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.